प्रियंका के पति निक ने इकलौती साली परिणीति चोपड़ा को जूते चुराई में दिए कितने रुपए?

शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा की बहन और निक जोनस की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने जूते अपने जीजू के जूते चुराए और बदले में...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस शादी के बंधन में बंधने के बाद अब हनीमून पर जाने की प्लानिंग में लगे हैं। प्रियंका और निक ने बीते एक-दो दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पहले ईसाई परंपरा और फिर हिंदू धर्म की परंपरा के आधार पर शादी रचाई। इस शादी में कई दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं। इसके बाद दोनों ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन किया। दोनों की शादी से जुड़ी खबरें अब धीरे-धीरे निकलकर बाहर आ रही हैं। खबर है कि शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा की बहन और निक जोनस की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने जूते चुराई की रस्म की और बदले में निक की काफी जेब ढीली की।

फेरों के बाद परिणीति ने चुराए जूते

फेरों के बाद परिणीति ने चुराए जूते

दो दिसंबर को जब जोधपुर के उमेद भवन में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अग्नि के साथ फेरे लिए तो उसी वक्त उनकी साली परिणीति चोपड़ा ने अपने जीजा यानी निक के जूते चुरा लिए। निक को जब अपने जूते नहीं मिले तो वो समझ गए उनकी साली परिणीति ने उनके जूते चुरा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद परिणीति ने जूतों के बदले नेक के तौर पर निक से पांच लाख रुपए की मांग की। निक ने भी अपनी इकलौती साली का दिल नहीं तोड़ा और तुरंत उनकी मांग पूरी कर दी। हालांकि इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने मजाक में कहा था कि जूते चुराई के बदले वो पांच मिलियन मांगेंगी, इसपर निक ने जवाब देते हुए कहा वो केवल दस डॉलर देंगे।

'मुझे उनकी फेवरेट साली बनना है'

'मुझे उनकी फेवरेट साली बनना है'

दरअसल, एक टीवी इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा से पूछा गया था कि शादी में वो निक के जूते चुराई के बदले कितने रुपए लेंगी। इसपर जवाब देते हुए परिणीति ने कहा, 'मैं परसों रात को ही निक के साथ बैठी थी और मैं उसको बोल रही थी कि हमें अपना फाइनल अमाउंट तय कर लेना चाहिए। तो मैंने बोला पांच मिलियन डॉलर, तो उन्होंने कहा ओके, मैं तुम्हें 10 डॉलर दूंगा। तो आप देख सकते हैं कि अभी प्राइज आना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन मैं बहुत बहुत पैसे लेने वाली हूं क्योंकि मुझे उनकी फेवरेट साली बनना है।'

रिसेप्शन में शामिल हुए पीएम मोदी

रिसेप्शन में शामिल हुए पीएम मोदी

वहीं, मंगलवार को दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन में देश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने आशीर्वाद देते हुए दोनों के साथ फोटो खिंचवाई। खबर है कि फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए प्रियंका और निक अलग से रिसेप्शन रखेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों आने वाली 15 या 16 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रख सकते हैं। आपको बता दें कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते के बारे में बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+