प्रियंका ने निक संग रोमांटिक तस्वीर को किया शेयर, भड़के लोग, कहा-बाबा रामदेव कहते रह गए स्वदेशी अपनाओ और तुम..'

नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहे हैं, हालांकि उन्हें तारीफ और आलोचनाओं दोनों ही बातों से दो -चार होना पड़ा है, कभी यूजर्स उनकी पसंद की तारीफ करते हैं और कभी उनके पहनावे को लेकर आलोचना करते हैं, नए मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, दरअसल प्रियंका ने हाल ही में अपने पति निक संग एक रोमांटिक पोज वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे लेकर एक बार फिर उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है।

'बाबा रामदेव कह कह कर थक गए स्वदेशी अपनाओ लेकिन तुम'

कुछ लोगों को अपनी देसी गर्ल का यूं विदेशी मैन के साथ इश्क फरमाना और शादी करना रास नहीं आ रहा है और इसी वजह से वो पीसी को ट्रोल भी कर रहे हैं और उनके खिलाफ कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बॉलीवुड की इस हॉट बेब के लिए लिखा है कि 'बाबा रामदेव कह कह कर थक गए स्वदेशी अपनाओ लेकिन तुम तो विदेशी दूल्हा उठा लाई, भारत के लड़के क्या मर गए थे' वहीं एक यूजर ने लिखा- हम लोगों में क्या कांटे लगे थे।

तुम लोगों का फेक प्यार... बताओ तलाक कब होगा?

एक यूजर ने लिखा- तस्वीर में प्रियंका निक की मां लग रही है... तुम लोगों का फेक प्यार... बताओ तलाक कब होगा। आपको बता दें कि प्रियंका को इससे पहले उनके सिंदूर लगाने और चूड़ा पहनने को लेकर भी ट्रोल किया गया था, जिस पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

 ''जस्ट मैरिड'' लुक

''जस्ट मैरिड'' लुक

ट्रोलर्स प्रियंका के फेमिनिज्म पर लिए गए स्टैंड पर कमेंट कर रहे थे, इन सभी आलोचनाओं का करारा जवाब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर दिया है, उन्होंने बेटी के ''जस्ट मैरिड'' लुक अपनी राय रखी है, उन्होंने लिखा है कि सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं है, देखें प्रियंका इसे हर रोज साबित कर रही हैं।

प्रियंका-निक अपनी ही दुनिया में मस्त

प्रियंका-निक अपनी ही दुनिया में मस्त

फिलहाल आलोचनाओं से दूर प्रियंका-निक अपनी ही दुनिया में मस्त और खुश हैं, बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को शादी कर चुके प्रियंका और निक का वेडिंग रिसेप्शन 4 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ, जिसमें पीएम मोदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए, अब पीसी और निक अगला रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जो कि 19-20 दिसंबर को हो सकता है, जिसमें बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल होंगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका

गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+