प्रियंका चोपड़ा ने बताया- शादी की कामयाबी के लिए किस चीज को मानती हैं सबसे जरूरी
प्रियंका चोपड़ा ने बताया शादी की कामयाबी का राज
मुंबई, 25 मई: प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। फिल्मों में भी वो ज्यादा सक्रिय नहीं हैं लेकिन वो चर्चा में लगातार बनी रहती हैं। वहीं निक के साथ उनकी लव लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रहती है। प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अब शादी की सफलता को लेकर बात की है।

सफल शादी के लिए जरूरी है बात करना
प्रियंका ने वोग ऑस्ट्रेलिया को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी पर बात की है। इस दौरान उनसे सवाल हुआ कि किसी शादी की सफलता के लिए आप किन बातों को अहम मानती हैं। इस पर प्रियंका ने कहा, मेरी शादी को दो साल, कुछ महीने ही हुए हैं। मैं इसके बारे में ज्यादा तो बता नहीं पाऊंगी, लेकिन इस वक्त में जो समझा है, उसको ध्यान में रखते हुए ये कहूंगी कि आपस में बैठकर खूब सारी बातें करना, एक दूसरे के साथ समय बिताना और एक दूसरे को समझना किसी रिश्ते के लिए जरूरी है। ये बातें एक शादी को कामयाब बना सकती हैं।

शादी से पहले ज्यादा वक्त नहीं मिला
प्रियंका ने अपनी शादी के फंक्शन को लेकर कहा कि सबकुछ काफी जल्दी में हुआ। शादी को प्लान करने में दो महीने लगे, क्योंकि हमारे पास ज्यादा सोचने का समय नहीं था। जो भी इतने कम समय में हुआ, वो एकदम सही था। प्रियंका ने निक की भी काफी तारीफ की है।

प्रियंका-निक ने 2018 में की थी शादी
प्रियंका और निक जोनस की शादी को करीब ढाई साल हो गए हैं। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। शादी की रस्में हिंदू और क्रिश्चियन तरीके से हुई थीं। काफी भव्य तरीके से ये शादी हुई थी। प्रियंका लगाता कभी अपनी शादी तो कभी किसी दूसरी वजह से चर्चा में बने रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications