बॉलीवुड में अपने यौन शोषण के सवाल पर प्रियंका ने जो कहा, वो जानने लायक
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि महिलाओं के साथ यौन शोषण एक सच्चाई है और ये सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की ही बात नहीं है, बल्कि स्त्रियों को दबाने वाली मानसिकता रखने वाले लोग हर जगह हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ये बात हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर पूछे गए एक सवाल को लकर कही। वीनस्टीन पर कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर वो चर्चा में हैं। प्रियंका ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री या किसी एक जगह की बात नहीं है, वीनस्टीन जैसे लोग तो दुनिया में हर जगह हैं।


पुरुषों रखने चाहते हैं महिलाओं पर वर्चस्व
प्रियंका ने गुरुवार को यूएस में हुए एक शो के दौरान हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन को लेकर कहा कि हार्वे कोई अपवाद नहीं हैं। भारत और दूसरे देशों में भी ऐसे बहुत से लोग मौजूद हैं। जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने भी यौन शोषण का सामना किया है। इस पर प्रियंका ने कहा कि महिलाओं के साथ शोषण फिल्म इंडस्ट्री या फैशन की दुनिया की ही बात नहीं है बल्कि महिलाओं पर पुरुषों के वर्चस्व रखने वाली मानसिकता है। जो कि हर जगह है।

प्रियंका ने लोगों से ही किया सवाल
प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ही सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि आपमें से कितने लोग हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में यह महसूस किया है कि ऑफिस में सीनियर ने उनपर हावी होने की कोशिश की है। प्रियंका ने कहा कि शोषण सिर्फ सेक्स से जुड़ा मामला नहीं है। बल्कि ये ताकत दिखाने की बात है। चोपड़ा ने कहा कि ये ताकत को हाथ में लेने, खुद को पावरफुल दिखाने का मामला है।

यौन शोषण की कहानी दुनियाभर में
प्रिंयका ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग हैं जो महिलाओं को धमकी देते हैं कि सारे मर्द एक होकर आपका बायकॉट कर देंगे और उन्हें काम नहीं मिलेगा। ऐसे में एक अभिनेत्री महिला होने के नाते बुरी तरह डर जाती हैं और अकेली रह जाती हैं।
हाल ही में हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन पर यौन शोषण के कई आरोप लगे हैं। एंजेलिना जौली, कारा डेलविंग्ने और ग्वैनेथ पैल्ट्रो समेत करीब तीन दर्जन महिलाओं ने दावा किया है कि हार्वे ने उनके साथ यौन शोषण किया है। इसी को लेकर प्रियंका से भी सवाल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications