Priyanka-Nick Mumbai reception:रिसेप्शन पार्टी में जमकर नाचीं मम्मी मधु चोपड़ा, Video वायरल

नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना दूसरा रिसेप्शन मुंबई में बुधवार रात को दिया, जिसमें दोनों के दोस्त और करीबी शामिल हुए, ये रिसेप्शन मायानगरी के पांच सितारा होटल JW Marriot में आयोजित हुआ, इससे पहले निक-प्रियंका मे दिल्‍ली में एक रिसेप्‍शन दिया था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी, इस रिसेप्‍शन में प्र‍ियंका के मेहमान, र‍िश्‍तेदार, मीडिया के दोस्‍त शामिल हुए थे।

मम्मी मधु चोपड़ा ने जमकर लगाए ठुमके

इस भव्य रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडियो की खासा चर्चा है, वजह है प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, जिन्होंने अपनी बेटी के रिसेप्शन में जम कर डांस किया है। सिर से पांव तक अप्सरा की तरह सजीं मधु चोपड़ा के साथ इस डांस वीडियो में RJ मलिष्का भी थिरकती नजर आ रही हैं, लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 प्र‍ियंका का देसी लुक जारी

प्र‍ियंका का देसी लुक जारी

अपनी रिसेप्शन पार्टी में प्र‍ियंका का देसी लुक जारी रहा, उन्होंने नीले रंग के गोल्डन वर्क वाले लहंगे को पहन रखा था तो वहीं निक ग्रे सूट में काफी कमाल के लग रहे थे। प्र‍ियंका के इस आउटफ‍िट को डिजाइन किया है मशहूर डिजाइनर सब्‍यासाची ने। प्र‍ियंका ने अपनी शादी (ह‍िंदू वेड‍िंग) में भी सब्‍यासाची का लहंगा ही पहना था।

तीसरा रिसेप्शन अब 20 तारीख को

तीसरा रिसेप्शन अब 20 तारीख को

प्र‍ियंका और निक जैसे ही स्‍टेज पर पहुंचे तो वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों से उनका स्‍वागत किया। दोनों स‍ितारे स्‍टेज पर हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि प्रियंका और निक अपना तीसरा रिसेप्शन अब 20 तारीख को ही मुंबई में देंगे जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+