OMG 25 लाख डॉलर में बिकेंगी प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की तस्वीरें

मुंबई। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के चर्चों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है, दोनों ही सितारे अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, मीडिया सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक दिसंबर में जोधपुर में शादी करेंगे, हालांकि तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, ऐसे में अब एक बड़ी खबर ये आ रही है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरों को 25 लाख डॉलर की मोटी रकम में बेचा जा रहा है। कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों के लिए बोली लगाई गई थी, हालांकि अभी मैंगजीन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

प्रियंका और निक को मिला शादी का लाइसेंस

प्रियंका और निक को मिला शादी का लाइसेंस

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों पिछले दिनों बेवर्ली हिल्‍स में थे और यहीं पर उन्‍होंने बेवर्ली हिल्‍स कोर्टहाउस में अपनी शादी का लाइसेंस भी हासिल किया। दोनों की इसी साल अगस्त में सगाई हुई थी।दब्‍लास्‍ट.कॉम की ओर से दी गई खबर के मुताबिक दोनों ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद शादी के लिए जरूरी लाइसेंस हासिल कर लिया है।

निकोलस जेरी जोनस एक एक्टर-सिंगर हैं

निकोलस जेरी जोनस एक एक्टर-सिंगर हैं

कहा जा रहा है कि ये दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। निक जोनस एक एक्टर-सिंगर हैं, जिनका पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। ये कई स्टेज प्ले कर चुके हैं, जिनमें से ए क्रिसमस कैरोल, ऐनी गेट योर गन, ब्यूटी ऐंड द बीस्ट और लेस मिज़रेबल्स काफी चर्चित नाटक रहे हैं।

निक ने बनाया है जोनस ब्रदर्स नाम का म्यूजिक बैंड

निक ने बनाया है जोनस ब्रदर्स नाम का म्यूजिक बैंड

अमेरिका में रहने वाले निक के पिता भी एक संगीतकार हैं और इनकी मां टीचर रही हैं। निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना गाया था, जिसका संगीत इनके पिता ने ही किया था। 'जॉय टु द वर्ल्ड' नाम के इस गीत ने काफी चर्चा बटोरी थी और इसके बाद निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनस ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो कि काफी सफल रहे हैं।

मशहूर सीरयल 'क्वांटिको' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

मशहूर सीरयल 'क्वांटिको' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

अमेरिकी पॉप म्यूजिक का जाने पहचाने नाम निक जोनस की पहली मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से मशहूर सीरयल 'क्वांटिको' के सेट पर हुई थी, ये मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और अब रिश्ते में तब्दील होने जा रही है। इन दोनों की चर्चा साथ में पिछले साल से तब शुरू हुई जब दोनों साल 2017 में मेट गाला इवेंट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

प्रियंका चोपड़ा से तकरीबन 11 साल छोटे हैं निक

इसके बाद उन्हें कई बार एक साथ पब्लिक प्लेस पर देखा गया, जिसके बाद चर्चा गर्म हो गई कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि निक जोनस महज 25 साल के हैं और वो प्रियंका से तकरीबन 11 साल छोटे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+