एक नेक काम के लिए PM मोदी से मिलने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा लेकिन चर्चा ड्रेस की हो गई ...

Recommended Video

    PM Modi से नेक काम के लिए मिली Priyanka Chopra, Dress की हुई चर्चा | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। एक बार फिर से पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मिली हैं, इस बारे में जानकारी खुद अभिनेत्री ने ही दी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का धन्यवाद अदा किया है। दरअसल ये मुलाकात एक प्रेस कांफ्रेस को लेकर थी, जिसका निमंत्रण देने के लिए प्रिंयका चोपड़ा पीएम मोदी से मिलीं, इस दौरान उनके साथ चिली की पूर्व प्रधानमंत्री मिशेल बेकलेट भी थीं।

    प्रियंका ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया

    प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आभारी हूं जिन्‍होंने मुझसे, श्री जेपी नड्डा और श्रीमति मिशेल बेशलेट से, इसी साल दिसंबर में दिल्‍ली में होने वाली पार्टनर्स फॉरम से संबंधित विषय पर मुलाकात की।

    स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं

    स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं

    हालांकि लक्ष्‍य काफी अहम था- महिलाओं, शिशुओं और नवजातों को गुणवत्ता वाली स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं दी जा सकें, ताकि हम 2030 तक निर्धारित किए गए विकास लक्ष्‍यों तक पहुंचा जा सके।

     मुलाकात काफी सकारात्‍मक रही

    मुलाकात काफी सकारात्‍मक रही

    गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेस्‍डर हैं, प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इस साल भारत 92 देशों से आने वाले 1200 से ज्‍यादा प्रतिनिधियों के साथ अब तक का सबसे बड़ा 'पार्टनर्स फॉरम' आयोजित करने जा रहा है, हमारी यह मुलाकात काफी सकारात्‍मक रही क्योंकि हमारा लक्ष्य एक ही था।

    कपड़ों की हो रही है तारीफ

    कपड़ों की हो रही है तारीफ

    मालूम हो कि इस बार प्रियंका मुलाकात के दौरान सफेद रंग के बेहद ही सादगी पूर्ण लेकिन खूबसूरत लिबास में नजर आईं। प्रियंका पिछले साल बर्लिन में पीएम मोदी से मिली थीं, इस दौरान उन्होंने शार्ट ड्रेस पहन रखी थीं, जिसकी वजह से उन्हें ट्विटर पर काफी ट्रोल किया गया था लेकिन इस बार उनके ड्रेस की तारीफ हो रही है। लोगों उनके लुक और उनके काम की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+