VIRAL: गोवा में ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहीं प्रियंका, इंटरनेट पर दीवाने हुए लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त गोवा में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका और निक के साथ उनका परिवार और करीबी दोस्त भी हैं। गोवा में छुट्टियां मनाते उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वक्त गोवा में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं। प्रियंका और निक के साथ उनका परिवार और करीबी दोस्त भी हैं। गोवा में छुट्टियां मनाते उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। प्रियंका कुछ दिन पहले ही अपना घर और शहर घुमाने ब्वॉयफ्रेंड निक को मुंबई लेकर आई थीं। प्रियंका और निक का अफेयर लंबे समय से चल रहा है और अब तो ये रिश्ता मजबूत होता ही दिख रहा है।

गोवा में मना रही हैं छुट्टियां

गोवा में मना रही हैं छुट्टियां

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से ब्रेक लेकर मुंबई आई हुई हैं। साथ में उनके ब्वॉयफ्रेंड निक भी भारत आए हैं। दोनों मुंबई में डिनर डेट के बाद गोवा छुट्टियां मनाने पहुंच गए हैं। गोवा से प्रियंका और निक की तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गोवा की खूबसूरत वादियों में प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक, बहन परिणीति, बेस्टफ्रेंड तमन्ना दत्त और परिवार वालों के साथ छुट्टियां मना रही थीं।

परिणीति ने शेयर किया वीडियो

निक, परिणीति और तमन्ना के साथ लंच करते हुए प्रियंका की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके अलावा परिणीति ने भी गोवा से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका और परिणीति 'मोहरा' फिल्म के हिट गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, 'ये चोपडा बहनों का चीजी डांस नहीं है।' परिणीति सोमवार शाम गोवा से मुंबई लौट आई हैं, लेकिन प्रियंका और निक वहीं हैं।

Not a cheesy Chopra sister performance. Nope. @priyankachopra #DancingInTheRain

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

निक को मुंबई लेकर आई हैं प्रियंका

इससे पहले मुंबई में दोनों डिनर करने पहुंचे थे जहां फैंस और मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। डिनर डेट पर गए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। भीड़ से निकालते वक्त निक ने प्रियंका का हाथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा, फैंस को उनकी ये अदा काफी पसंद आई। खबरों की मानें तो मुंबई में प्रियंका का ड्रीम हाउस बनकर तैयार हो गया है।

मजबूत होता जा रहा है प्रियंका और निक का रिश्ता

मजबूत होता जा रहा है प्रियंका और निक का रिश्ता

100 करोड़ की कीमत के इस सी-फेसिंग बंग्लो के गृह-प्रवेश के लिए प्रियंका मुंबई आई हैं। ऐसे में वो चाहती थीं कि निक उनके साथ मौजूद रहें और उनके परिवार और करीबी दोस्तों से मिलें। अंग्रेजी मीडिया की मानें तो प्रियंका और निक का रिश्ता दिनोंदिन मजबूत होता जा रहा है। निक तो प्रियंका को लेकर इतने सीरियस हैं कि उन्होंने 'देसी गर्ल' को अपने साथ रहने का भी न्योता दे दिया है।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है कि दोनों दोस्त से कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में प्रियंका निक के साथ उनके कजिन की शादी में भी गई थीं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: फिल्म के मास्टरबेशन सीन में बजा लता मंगेशकर का गाना, करण जौहर पर भड़का परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+