VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग देसी अंदाज में मनाई होली, भांग पीकर खूब खेला रंग

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग भारत में हैं। वो होली मनाने देश आई हैं। होली से पहले वो मुकेश अंबानी के घर होली पार्टी में शामिल हुईं और फिर होली के दिन पुणे में जमकर रंग खेला। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये होली निक के लिए यादगार रहेगी क्‍योंकि भारत में ये उनकी पहली होली है और उन्‍होंने देसी रंगों से खूब जश्‍न मनाया है। वहीं एक वीडियो में निक और प्रियंका को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ने भांग पी रखी हो।

बच्‍चों ने प्रियंका-निक पर बाल्‍टी भर-भरके फेंका रंग

बच्‍चों ने प्रियंका-निक पर बाल्‍टी भर-भरके फेंका रंग

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। होली का दिन प्रियंका-निक ने पुणे के फार्महाउस पर बिताया। यहां कपल ने बच्चों के साथ जमकर होली खेली। वायरल वीडियो में बच्चे निक और प्रियंका पर रंग से भरी पानी की बाल्टी फेंक रहे हैं। निक भी इसे काफी एंजॉय कर रहे हैं।

निक संग फोटो शेयर कर प्रियंका ने लिखी ये बात

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने निक संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह लिखती हैं कि निक की यह पहली होली थी। हम कुछ दिनों पहले से ही होली के रंगों में रंगे हैं। निक की पहली होली इसलिए भी खास रही क्योंकि हम सभी लोग घर आए थे। सभी को हैप्पी और सेफ होली। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक शॉर्ट्स और टॉप पहना है। वहीं, निक जोनस ने व्हाइट कलर की शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस पोस्ट को कुछ ही देर में पांच लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

Read Also- सरकार के इस फैसले के खिलाफ लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, हो सकती है कैश की भारी किल्‍लत

काले कपड़ों में दिखीं प्रियंका

प्रियंका ने जो फोटो शेयर किया उसमें वो काले रंग की टीशर्ट और साइक्लिंग शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। वहीं उनके पति सफेद शर्ट और लाइट ब्लू कलर के शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों गॉगल्स पहने नजर आ रहे हैं और कई रंगों में रंगे दिख रहे हैं।

होली पार्टी में प्रियंका-निक ने पी भांग

एक अन्‍य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका और निक होली पार्टी में भांग पीते दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में प्रियंका अपने गर्ल गैंग के साथ म्यूजिक इंजॉय करती दिखाई दे रही हैं जबकि निक प्रियंका के भाई सिद्धार्थ से बात करते दिखाई दे रहे हैं। विडियो में प्रियंका कहती दिखाई दे रही हैं कि वह भांग पी रही हैं जबकि निक भी कहते हैं कि उन्होंने भी थोड़ी सी भांग पीकर देखी है।

होली पार्टी के बाद अमेरिका के लिए रवाना हुए प्रियंका और निक

होली पार्टी के बाद अमेरिका के लिए रवाना हुए प्रियंका और निक

मुंबई में होली पार्टी करने के तुरंत बाद निक और प्रियंका को एयरपोर्ट पर अमेरिका के लिए रवाना होते हुए देखा गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदारों में थे। अब फैन्स को प्रियंका की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार है।

अंबानी की पार्टी में शामिल हुए थे प्रियंका और निक

अंबानी की पार्टी में शामिल हुए थे प्रियंका और निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान इन दोनों ने जमकर मस्ती की। इसका भी वीडियो जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में इतनी मस्त हो गई हैं कि पार्टी में मौजूद सभी लोगों पर पिचकारी से रंग डाल रही हैं, वहीं प्रियंका की पिचकारी से बचकर लोग बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम आकउंटसे शेयर किया है। वहीं इस पार्टी की कुछ तस्वीरें प्रियंका के पति निक जोनास ने भी शेयर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+