प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर हर पोस्ट के लिए मिलते हैं इतने रुपए, सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर तमाम सेलेब्रिटी अक्सर चर्चा में रहते हैं। लाखो लोग उनके पोस्ट को लाइक, कमेंट और शेयर करते हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि सेलेब्रिटीज को सोशल मीडिया पर हर पोस्ट के लिए काफी पैसे मिलते हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्मों, विज्ञापनों और तमाम मीडिया इवेंट्स के अलावा सोशल मीडिया पर ट्वीट, इंस्टा पोस्ट के जरिए भी लाखों रुपए कमाती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर कुल 43038343 फॉलोवर हैं।

1.87 करोड़ हर पोस्ट के लिए

1.87 करोड़ हर पोस्ट के लिए

तमाम सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जो कमाई करते हैं उसे लेकर होप्पर एचक्यू ने एक लिस्ट जारी की है। HopperHQ ने इंस्टाग्राम रिच 2019 लिस्ट जारी की है, जिसमे इस यह बात सामने आई है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम अपने एक पोस्ट के लिए कितने रुपए चार्ज करती हैं। लिस्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा हर इंस्टा पोस्ट के लिए 1.87 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। बता दें कि इस रिच लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का 19वां स्थान है।

पहले पायदान पर काइली जेनर

पहले पायदान पर काइली जेनर

HopperHQ की लिस्ट में काइली जेनर पहले पायदान पर हैं। उन्हें हर पोस्ट के लिए 1266000 डॉलर मिलते हैं। बता दें कि तमाम फिल्मी जगत की हस्तियां सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए देते है। ना सिर्फ ये लोग इसकी जानकारी देते हैं बल्कि इसे प्रमोट भी करते हैं। पिछले सालों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार के तौर पर उभरी हैं और वह ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलिवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं।

फिल्म द स्काई इज पिंक की तैयारी

फिल्म द स्काई इज पिंक की तैयारी

बता दें कि मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में मुख्य किरदार के रुप में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और रोहित शरफ हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 13 सितंबर को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+