तो निक जोनस ने इस अंगूठी से किया था प्रियंका को प्रपोज, देखिए पहली तस्वीर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ न कहती हों, लेकिन उनकी खबरें आए दिन सुर्खियां होती हैं। देसी गर्ल ने निक जोनस संग अपनी सगाई की बात छिपाने की लाख कोशिशें की, लेकिन लोगों को खबर मिल ही गई। और अब तो प्रियंका की एक तस्वीर ने उनकी सगाई की बात को कंफर्म कर दिया है।

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ न कहती हों, लेकिन उनकी खबरें आए दिन सुर्खियां होती हैं। देसी गर्ल ने निक जोनस संग अपनी सगाई की बात छिपाने की लाख कोशिशें की, लेकिन लोगों को खबर मिल ही गई। और अब तो प्रियंका की एक तस्वीर ने उनकी सगाई की बात को कंफर्म कर दिया है। रवीना टंडन ने प्रियंका चोपड़ा संग अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें प्रियंका बड़े ही स्टाइल में अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं।

प्रियंका ने दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में हैं। प्रियंका दो साल बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नजर आईं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। प्रियंका के अलावा इस पार्टी में करण जौहर, भूमि पेडनेकर, नुशरत भरोचा, करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया, सोफी चौधरी समेत कई फिल्मी सितारे मौजूद थे।

हम लाख छिपाएं प्यार मगर...
पीले रंग की ड्रेस पहनकर इस पार्टी में पहुंची प्रियंका चोपड़ा की जो बात सबसे अलग थी, वो ये कि इस बार उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं छिपाई। प्रियंका इस पार्टी में अपनी लगाई की अंगूठी पहने नजर आईं और खूब तस्वीरें भी खिंचवाईं। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रियंका ने अपनी अंगूठी को छिपाने की कोशिश की थी। वो जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, उन्होंने अंगूठी को निकालकर अपने जेब में रख लिया, लेकिन अब शायद प्रियंका कुछ भी छिपाने के मूड में नहीं लगतीं।

जल्द सगाई की पार्टी देंगे प्रियंका और निक
खबरों की मानें तो प्रियंका ने अपने अमेरिकी सिंगर ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से अपने जन्मदिन के दिन सगाई की। निक ने प्रियंका को प्रपोज करने के लिए टिफनी का पूरा स्टोर छान मारा था और फिर उनके जन्मदिन के दिन लंदन में उन्हें प्रपोज कर दिया। प्रियंका ने भी निक के प्रपोजल पर हां कहा। दोनों जल्द ही अपनी सगाई की एक बड़ी पार्टी भी देने वाले हैं। ये पार्टी दोनों अपने प्रोजेक्ट्स को खत्म करने के बाद देंगे, जिसके लिए पूरा जोनस परिवार मुंबई आएगा।













Click it and Unblock the Notifications