VIDEO: ब्राइडल शॉवर में अपनी और निक जोनस की मां संग जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा

अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर निक जोनस संग एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी, साल की सबसे बड़ी शादी कही जा रही है। इस सबसे बड़ी शादी की तैयारियां अमेरिका में शुरू भी हो गई हैं।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर निक जोनस संग एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी, साल की सबसे बड़ी शादी कही जा रही है। इस सबसे बड़ी शादी की तैयारियां अमेरिका में शुरू भी हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका के करीबी दोस्तों ने उनके लिए एक ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया था, जिसमें प्रिंयका की मां और होने वाली सास दोनों ने शिरकत की। इस पार्टी में प्रियंका ने सिर्फ अपनी मां ही नहीं, बल्कि होने वाली सास के साथ भी जमकर ठुमके लगाए।

मां और सास संग जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा

मां और सास संग जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में आयोजित अपने ब्राइडल शॉवर में कितने मजे किए, ये उनकी तस्वीरों से साफ पता चल रहा है। उन्होंने शॉवर से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, 'प्यार, खुशी और अद्भुत महिलाएं... और कुछ स्पेशल जेंटलमैन (क्या सरप्राइज था)। ऐसा ब्राइडल शॉवर देने के लिए शुक्रिया मुबिना रैटोन्से और अंजुला आचार्य। मेरे अद्भुत दोस्त और परिवार, मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए शुक्रिया। और शुक्रिया टिफिनी।'

ब्राइडल शॉवर में पहुंचे हॉलीवुड सेलेब्रिटी

प्रियंका के ब्राइडल शॉवर में सिर्फ उनके खास दोस्त ही नहीं, बल्कि उनकी मां और होने वाली सास भी पहुंची थीं। प्रियंका के अपनी मां मधु और होने वाली सास डीनिज संग नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। निक की मां के अलावा प्रियंका की होने वाली भाभी भी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। इस शॉवर में हॉलीवुड सेलेब्रिटी केली रीपा भी नजर आईं। अपने ब्राइडल शॉवर में प्रियंका ने सफेद रंग का फेदर मार्चेसा गाउन पहना, जिसमें वो काफी हसीन लग रहीं थीं। इस सफेद स्ट्रेपलैस गाउन के साथ उन्होंने टिफनी का हीरों का नेकलेस भी पहना था।

जोधपुर में इस दिन होगी 'Nickyanka' की शादी

जोधपुर में इस दिन होगी 'Nickyanka' की शादी

प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पूरे रजवाड़े स्टाइल में शादी करेंगे। दोनों की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगा। 2 दिसंबर को सात फेरों की रस्म होगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 गेस्ट के आने की उम्मीद है। हालांकि दीपिका-रणवीर की तरह प्रियंका ने अभी तक अपनी शादी की तारीख कंफर्म नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+