प्रियंका चोपड़ा ने सासू मां को दी जन्मदिन की बधाई, फोटो शेयर कर जताई ये इच्छा
मुंबई, 13 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भले ही इन दिनों लंदन में रह रही हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अपनी फोटोज और वीडियो से वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में हर जानकारी शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने पति निक जोनस की मां यानी अपनी सास डेनिस मिलर जोनस के बर्थडे पर स्पेशल विश किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने सासू मां डेनिस मिलर जोनास को दी जन्मदिन की बधाई
प्रियंका चोपड़ा ने एक दिन पहले अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी थी और उनके बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं मंगलवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास डेनिस मिलर जोनास के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने सास के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपनी एक विश भी लिखी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इमोशनल पोस्ट के साथ लिखी ये विश
प्रियंका लंदन में रूसो ब्रदर्स के 'सिटाडेल' की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं। सास के बर्थडे पर उनके साथ दो फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा जन्मदिन मुबारक हो मंमा डी जोनास।मैं आपको अपनी जिंदगी में पाकर बहुत खुश हूं। आपको ढेर सारा प्यार और आज की खुशी के लिए शुभकामनाएं। आपको ढेर सारा प्यार और साथ में प्रियंका ने लिखा आपकी याद आती है। प्रियंका चोपड़ा ने इसके पोस्ट के साथ एक विश भी लिखी है। जिसमें में लिखा हमें एक साथ वाली ऐसी फोटोज की और जरूरत हैं।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी
बता दें कुछ साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 को शादी कर सबको चौंका दिया था। निक जोनास की मुलाकात ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई थी, जहां उन्होंने डिजाइनर राल्फ लॉरेन को रिप्रिजेंट किया था। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां आईं और निक ने प्रियंका के बर्थडे पर शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। जिसके बाद प्रियंका निक की शादी हिंदू रिति रिवाज से बड़ी ही शानदार अंदाज में हुई थी। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं इसके बावजूद ये कपल बॉलीवुड क्या हॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल में एक हैं।

प्रियंका ने निक जोनस के परिवार के साथ मनाई थी पिछली होली
लंदन में पति निक और प्रियंका ने परिवार संग होली मनाई थी। प्रियंका चोपड़ा ने भी ससुर पॉल केविन जोनस सीनियर, अपनी सास डेनिस मिलर जोनस और पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर करते हुएस लिखा था होली, रंगों का त्योहार है और ये मेरे पसंदीदा त्योहार में से एक है. उम्मीद है कि हम सभी इसे अपने प्रियजनों के साथ मना सकते हैं, लेकिन अपने घरों में। सभी को होली की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications