VIDEO: प्रियंका चोपड़ा की बैचलर पार्टी में हुआ क्या-क्या धमाल, देखिए

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पूरे शाही अंदाज में होगी।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर निक जोनस संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पूरे शाही अंदाज में होगी। जहां प्रियंका की शादी के लिए वेन्यू भारत बताया जा रहा है, वहीं फिलहाल वो विदेश में अपनी बैचलर पार्टी मना रही हैं। हाल ही में प्रियंका के दोस्तों ने न्यूयॉर्क में उनके लिए ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया था। वहीं अब वो यूरोप में बैचलोरेट मना रही हैं।

न्यूयॉर्क के बाद नीदरलैंड्स में हुई पार्टी

न्यूयॉर्क के बाद नीदरलैंड्स में हुई पार्टी

न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर मनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा नीदरलैंड्स में बैचलोरेट मना रही हैं। प्रियंका की इस बैचलर पार्टी में उनके करीबी दोस्तों के अलावा निक के परिवार के भी लोग दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर प्रियंका की बैचलर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। प्रियंका और उनके दोस्तों ने पहले नीदरलैंड्स में दिन में बोट राइड इंज्वॉय की।

पार्टी में नजर आईं परिणीति चोपड़ा और ईशा अंबानी

दिन में जहां सभी ने मिलकर बोट राइड इंज्वॉय की, वहीं शाम में सब डिनर पार्टी में नजर आए। प्रियंका की इस बैचलोरेट में उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और निक के भाई जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर नजर आए। बता दें कि सोफी टर्नर दुनिया के सबसे पॉप्यूलर शो में शुमार 'गेम ऑफ थ्रोंस' में 'सांसा स्टार्क' का रोल निभाती हैं।

होने वाली भाभी को प्रियंका ने पीठ उठाया

इस बैचलोरेट पार्टी में प्रियंका और उनके दोस्तों ने कितना इंज्वॉय किया, ये तो वायरल हो रही तस्वीरों से साफ पता चल रहा है। उनकी होने वाली भाभी सोफी टर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें प्रियंका उन्हें पीठ पर उठाकर चल रही हैं, वो भी हील्स पहनकर। प्रियंका वीडियो में कहती हैं कि इन दिनों भाभियों के लिए ऐसा करना पड़ता है।

View this post on Instagram

Setting sail... #bachelorette #Squad

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

View this post on Instagram

A day in the life of... #bachelorette

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+