शानदार पहल: प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने कोरोना से कराह रहे भारत के लिए जुटाया इतने करोड़ का फंड
मुंबई, अप्रैल 30: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हर भारतीय को तोड़ कर रख दिया है। हर दिन अपने जानने वालों की मौत की खबर सुनकर हर कोई सहमा हुआ है। वहीं कोरोना की इस लहर में अचानक मरीजों के बढ़े बोझ के कारण अस्पतालों में वेंटिलेटर, आक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की भारी किल्लत हो रही है। आम इंसान बिना इलाज के हर दिन दम तोड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने कोरोना से कराह रहे लोगों की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। अब फिल्मी हस्तियों में विदेश में रह रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का नाम भी जुड़ गया है।

कोरोना से कराह रहे भारत की हालत देख परेशान हुई प्रियंका चोपड़ा
बता दें प्रियंका चोपड़ा अपने भारत देश की ये हालत देख बहुत विचलित हैं। वो अपने पति संग भारत देश की मदद करने के लिए आगे आई हैं। निक और प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रियंका चोपड़ा जोनस फाउंडेशन के जरिए भारत के लिए फंड एकत्र किया है। प्रियंका और निक ने कोरोना से लड़ रहे भारत के लिए 2.94 करोड़ रुपए का फंड लोगों से जुटाया है।

भारत के लिए इकट्ठा किया 3 करोड़ का फंड
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से गुहार लगाई थी कि भारत के इस मुश्किल समय में सबको साथ आने की जरूरत है। इस वीडियो में निक ने भी लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद लगभग 3 करोड़ का ये फंड एकत्र हुआ। ये धनराशि 7396 लोगों ने प्रियंका के फांउडेशन के जरिए कोरोना से जूझ रहे भारत को दी है ।

प्रियंका ने डोनेशन के लिए लोगों को दिया धन्यवाद
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को धन्यवाद देने के लिए ये वीडियो शेयर किया और कहा भारत के लिए हम सबको आगे आने की जरूरत है। आप सभी को धन्यवाद डोनेशन के लिए और भारत का सपोर्ट करने के लिए। भारत में कोरोना की जंग लड़ने के लिए आप सबका ये बड़ा योगदान काम आने वाला है। प्रियंका ने कहा अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उम्मीद है कि जो चीजें चलाई हैं वह कायम रहें। आप अभी भारत के लिए पैसे डोनेट करें। इसके साथ प्रियंका ने एक लिंक शेयर किया और कहा है कि उस लिंक पर जाकर आप डोनेट करें।
प्रियंका की इस पहल की कटरीना कैफ ने की जमकर तारीफ
प्रियंका और निक की इस पहल की कैटरीना कैफ ने तारीफ की है और स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें कटरीना ने प्रियंका और निक को टैग भी किया है और प्रियंका की स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा शानदार पहल।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications