'ना झुकेंगे, ना डरेंगे, डटकर करेंगे मुकाबला', शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का 'सामना ट्वीट'

नई दिल्ली, 31 जुलाई। शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस तरह से इस्तेमाल करना शर्मनाक है।

Priyanka Chaturvedi

पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत को ईडी ने हिरासत में ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके घर में करीब 9 घंटे की पड़ताल की। इसके बाद ईडी संजय राउत को अपने साथ ले गई। बता दें कि ईडी ने संजय राउत के घर से साढ़े 11 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी सांसद संजय राउत पर कार्रवाई को लेकर निशाना साधा। ईडी की कार्रवाई के तुरंत बाद उनका एक ट्विट आया। जिसमें उन्होंने लिखा "केंद्र और राज्य भाजपा के सबसे मुखर विरोधियों में से एक और उनके गलत कामों में से एक को चुप कराने का प्रयास था, विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करना एक शर्मनाक प्रयास है। इस उत्पीड़न की निंदा करें और हम सब मिलकर इसका मुकाबला करेंगे।" वहीं एक अन्य ट्वीट में शिवसेना सांसद ने कहा, 'न झुकेंगे, न डरेंगे, डटकर सामना करेंगे। जय महाराष्ट्र!"

बता दें कि सामना शिवसेना का मुखपत्र है और राउत इसके संपादक हैं। पात्रा चॉल घोटाला मामले को लेकर राउत ने दावा किया कि वो निर्दोष हैं। उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। झूठे और मनगढंत सबूतों को आधार बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शिवसेना सांसद ने कहा "मर जाऊंगा, लेकिन न तो आत्मसमर्पण करूंगा और न ही शिवसेना का त्याग करूंगा"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+