चिन्मयानंद मामले में भड़कीं प्रियंका गांधी, ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और पूरा प्रशासन केंद्रीय मंत्री को बचा रहा है। बता दें कि लॉ की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में एसआईटी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार करने के बाद लड़की को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रियंका ने ट्वीट किया, 'महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे। मामला अखबारों में उछला था।' कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि 'बलात्कार पीड़ित द्वारा पूरी आपबीती कहने के बाद भी बलात्कार का मामला दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था।'
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उनके खिलाफ आईपीसी धारा 376 ( सी ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications