Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: प्रिया प्रकाश ने अमिताभ बच्चन स्टाइल में मारी आंख, वीडियो ने फिर मचाया तहलका

वैलेंनटाइन डे पर अपने नैनों से पूरे देश को घायल करने वालीं प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर वैसा ही कुछ किया है। प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर आंख मारी है और देश के हजारों युवा अपना दिल फिर हार बैठे हैं।

नई दिल्ली। वैलेंनटाइन डे पर अपने नैनों से पूरे देश को घायल करने वालीं प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर वैसा ही कुछ किया है। प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर आंख मारी है और देश के हजारों युवा अपना दिल फिर हार बैठे हैं। 'नेशनल क्रश' प्रिया प्रकाश का एक वीडियो फिर से वायरल हो गया है जिसमें वो अमिताभ बच्चन के स्टाइल में बोलते हुए आंख मार रही हैं। प्रिया का ये वीडियो भी पहले की ही तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Priya Prakash Varrier

देश के लाखों दिलों पर राज करने वालीं प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर अपने नैनों से युवाओं को घायल कर दिया है। प्रिया का ये वीडियो किसी फिल्म के गाने का नहीं, बल्कि एक टीवी शूट का है। नेस्ले की मंच चॉकलेट के लिए प्रिया ने हाल ही में एक ऐड शूट किया है, जिसमें वो आंखों से शरारतें करती दिख रही हैं। प्रिया ने इस वीडियो में भी आंखों का अपना फेमस पोज दोहराया है।

चॉकलेट के इस ऐड में प्रिया एक चीयर लीडर बनीं हैं। जब स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहा एक लड़का उनसे बॉल मांगने आता है तो वो अमिताभ बच्चन स्टाइल में कहती हैं, 'मैं फेंकी हुई चीजें नहीं उठाती।' इसके बाद प्रिया आंख मारने वाला अंदाज करती हैं।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है और लोग इसपर भी अपना दिल हार बैठे हैं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: प्रिया प्रकाश की 'अंखियों के इशारे' को टक्कर देने आया ये शख्स

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+