VIDEO: प्रिया प्रकाश की 'अंखियों के इशारे' को टक्कर देने आया ये शख्स

नई दिल्ली। ओरू अदार लव (Oru Adaar Love) फिल्म के 26 सेकेंड के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश को मशहूर कर दिया। उनके आंखों के इशारों ने लोगों को दिवाना बना दिया और उन्हें सेलिब्रिटी। लोगों ने प्रिया को नेशनल क्रश घोषित कर दिया तो अब प्रिया एक बार फिर से लोगों को घायल करने के लिए आंखों से इशारे कर रही हैं। प्रिया प्रकाश का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो अपने आंखों के इशारों से एक शख्स को घायल कर रही हैं।

 प्रिया प्रकाश का नया वीडियो

प्रिया प्रकाश का नया वीडियो

प्रिया प्रकाश का नया वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो एक शो के दौरान एक शश्क की ओर अपने आंखों से इशारे कर रही है। वो अपने आंखों से गोली चलाकर उसे घायल करने का अपना फिल्मी स्टाइल दिखाी रही है। वहीं वो शख्स भी उसी अंदाज में मरने की एक्टिंग कर रहा है।

मिल रही है कड़ी टक्कर

मिल रही है कड़ी टक्कर

अगर आप प्रिया के आंखों के इशारों के कायल हैं तो जरा इस शख्स का भी इशारा देख लीजिए। प्रिया को ये बराबरी में टक्कर दे रहा है। हू ब हू वो प्रिया के इशारों की कॉपी कर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहा है। दोनों एक दूसरे को इशारों से गोलियां मार रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

एक पोस्ट का लेती हैं 8 लाख

एक पोस्ट का लेती हैं 8 लाख

अपनी पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' के रिलीज से पहले ही अपनी अदाओं से देशभर में मशहूर हो चुकी प्रिया सोशल मीडिया की स्टार बन चुकी हैं। उनकी आंखों के इशारों ने उन्हें पॉपुलर बनाया था, और यह वीडियो जबरदस्त ढंग से वायरल हो गया। रातों-रात इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 54 लाख पहुंच गई। प्रिया अपने एक पोस्ट का 8 लाख रु. तक चार्ज करती हैं। लोग उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देखिए प्रिय़ा को कड़ी टक्कर दे रहे इस शख्स के साथ वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+