ओडिशा में प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने 31 अक्‍टूबर तक स्‍थगित किया आंदोलन

ओडिशा के बस ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को राज्‍यव्‍यापी आंदोलन शुरू किया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय ले‍ लिया।

दरअसल, ओडिशा में नवरात्रि के अवसर पर चल रही दुर्गा पूजा उत्‍सव के बीच यात्रियों को हो रही समस्‍याओं को देखते हुए प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने शुक्रवार शाम को ही अपना अंदोलन 31 अक्‍टूबर के लिए स्‍थगित कर दिया। बस ऑपरेटरों ने जनता को हो रही समस्‍या को देखते हुए ये नरम रुख अपनाते हुए आंदोलन स्‍थगित कर दिया।

odisha bus strike

हालांकि बस ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते लोगों को हो रही दिक्‍कत के कारण बस ऑपरेटरों को सार्वजनिक आलोचना भी झेलनी पड़ी। जिसके बाद ऑल ओडिशा प्राइवेट ओनर्स एसोसिएशन (एओपीबीओए) दबाव में झुक गया। हालांकि ओडिशा परिवहन विभाग उनकी मांगों पर अड़ा हुआ था।वाणिज्य और परिवहन मंत्री तुकुनी साहू के साथ बैठक की जिसके बाद ऑपरेटरों के संघ द्वारा हड़ताल वापस ली और शुक्रवार की शाम प्राइवेट बसों का संचालन फिर से शुरू हुआ। इस बैठक में मंत्री शाहू ने सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए 26 अक्टूबर को बैठक आयोजित करने के बाद ही कोई फैसला लेने का आग्रह किया।

सूत्रों के अनुसार परिवहन मंत्री बस ऑपरेटरों की एसोएिसशन के सदस्‍यों को साफ तौर पर बतायाकि सरकार की लोकेशन एक्सेसिबल मल्टीमॉडल इनिशिएटिव (LAccMI) योजना के तहत टियर- II (Block to District Headquarters) संचालन के तौर-तरीकों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और उनके किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले उनसे संब‍ंधित चिंताओं पर विचार किया जाएगा।

विभाग के सूत्रों के अनुसार ओडिशा सरकार महिलाओं और दिव्यांगों सहित सभी नागरिकों को सस्ती सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस सेवा को पूरे राज्य में लागू करना चाहमी है21

पहले दिन ही सरकार की LAccMI योजना का विरोध करते हुए लगभग 14,000 निजी बस ऑपरेटरों ने विरोध स्‍वरूप आंदोलन शुरू कर दिया और यात्रियों को बस उपलब्ध नही हुई।

बस ऑपरेटरों की प्रदेश सरकार के फैसले के विरोध में की गई हड़ताल के दौरान भुवनेश्वर के बारामुंडा बस स्टैंड में, ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (OSRTC) काउंटरों के सामने बड़ी संख्‍या में यात्री खड़े इंतजार करते नजर आए। निजी बस मालिकों के संघ के इतने कम समय के नोटिस पर हड़ताल के आह्वान के फैसले की लोगों ने जमकर आलोचना भी की।

एओपीबीओए के महासचिव देबेंद्र साहू बताया कि परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में मंत्री ने एसोसिएशन को 26 अक्टूबर को बैठक में भाग लेने के लिए कहा है।2 LAccMI योजना के तहत ब्लॉक से जिला मुख्यालय तक बसों के संचालन पर चर्चा की जाएगी।

एओपीबीओए के महासचिव साहू ने कहा बैठक में एसोसिएशनक की ओर से एमओ बस सेवाओं पर भी बात होगी जो हम बस ऑपरेटरों को प्रभावित कर रही हैं। उन्‍होंने कहा हमें इस बात की उम्‍मीद हे कि हमारी मांगे सरकार पूरी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+