पीएम, राष्ट्रपति का दूसरा VVIP बोइंग 777 एयरक्राफ्ट आज पहुंचेगा दिल्ली, जानिए क्या है इसकी खासियत

नई दिल्ली। भारत को अमेरिका से दूसरा बोइंग 777 एयरक्राफ्ट आज मिलेगा। टेक्सास से ये विमान शुक्रवार को भारत के लिए उड़ान भर चुका है। शनिवार को ये दिल्ली में लैंड करेगा। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की यात्राओं के लिए ये दो विशेष विमान मंगाए गए हैं। पहला विमान 1 अक्टूबर को दिल्ली आया था। 24 दिन बाद अब दूसरा विमान भी पहुंच रहा है। सुरक्षा के लिहाज से ये एयरक्राफ्ट काफी उन्नत किस्म कें हैं, इन पर मिसाइल का भी असर नहीं होता है। इस विमान का नाम 'एयर इंडिया वन' रखा गया है। इन दो विमानों की कुल कीमत करीब 8458 करोड़ रुपए है।

Prime Minister president second VVIP Boeing 777 Aircraft arriving today in delhi

Recommended Video

    PM Modi का Special विमान Air India One आज आ रहे Delhi, हैरान कर देंगी खूबिया | वनइंडिया हिंदी

    इस विमान में ऑफिस और एक मीटिंग रूम भी होगा। इसमें मिरर बॉल सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया है। यह आधुनिक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वालीं मिसाइलों को भी भ्रमित कर सकता है। यही नहीं इसमें सबसे आधुनिक और सिक्योर सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम भी लगा है। यानी इसके जरिए पीएम मोदी ना सिर्फ ग्राउंड पर संपर्क में रह सकते हैं बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में बातचीत कर सकते हैं। बेहद सुरक्षित होने से उनकी बातचीत को टेप भी नहीं किया जा सकता।

    विमान पर हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ है। इसके भीतर ऑनबोर्ड तमाम सुविधाएं, मीटिंग कक्ष, कॉन्फ्रेंस कैबिन, प्रैस ब्रीफिंग रूम, सुरक्षित वीडियो टेलीफोनी और साउंड प्रूफ इंतजामों के साथ फाइव स्टार सुविधाएं हैं। इस विमान की स्पीड करीब 900 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है।

    इन दो नए सुपर वीआईपी प्लेन को आने वाले समय में एयर इंडिया नहीं बल्कि एयरफोर्स ऑपरेट करेगी। इसका कॉल साइन एयरफोर्स-वन रखा जा सकता है। बेहद सेफ इस जहाज के अगले हिस्से में जैमर लगा है जो दुश्मन के रेडार सिग्नल को जाम कर देता है। इस पर मिसाइल हमले का भी असर नहीं होता। खबरों के अनुसार इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता होगी। साथ ही यह विमान एक बार में भारत से अमेरिका तक की दूरी के बीच उड़ान भर सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+