'मेक इन इंडिया' का पहला टेस्ट, वाइब्रेंट गुजरात के जरिए उद्योपतियों को देंगे न्यौता मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर में गुजरात सरकार के प्रमुख कार्यक्रम वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी भाग लेंगे. वाइब्रेंट गुजरात का यह सातवां आयोजन है। सातवें वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के जरिए मोदी दुनियाभर केनिवेशकों को मेक इन इंडिया का पैगाम देंगे। ये मोदी के मेक इन इंडिया का पहला टेस्ट होगा।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का सुबह मोदी सुबह 10 बजे हिस्सा लेंगे। सम्मलेन के उद्घाटन के बाद वो समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर से कॉरपोरेट्स गुजरात पहुंच रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन सहित कुल 8 देश इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।
तीन दिनो तक चलने वाले इस गुजरात समिट में अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी के साथ यूए के महासचिव बान की मून में शामिल होंगे।इस सम्मेलन में भारत और विदेशों के50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ पहुंचें है। मोदी इस सम्मेलन के जरिए ऑस्ट्रेलिया, यूके और पोलैंड के साथ ‘मेक इन इंडिया' को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
गौरतलब है कि साल 2003 में मोदीने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इस वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन की शुरुआत की थी। उस वक्त किसी ने भी इसके इतने सफल होने की उम्मीद नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications