PM मोदी ने किया ट्वीट कर किया देश की जनता को सलाम, कहा- काले धन को हराएगा भारत

विमुद्रीकरण के मुद्दे पर विपक्ष शीतकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होता जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल की ओर से फैसले को बेकार कहने के बाद पीएम ने भी टिप्पणी की है।

नई दिल्ली। विपक्ष की मांग के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमुद्रीकरण के मुद्दे पर सदन में भले न बयान द रहे हों लेकिन ट्विटर पर उन्होंने देश की जनता को सैल्यूट किया है।

एक के बाद एक किए गए 7 ट्वीट्स में पीएम मोदी ने लिखा कि 'मैं भ्रष्टाचार, आतंकवाद और काले धन के खिलाफ चल रहे इस यज्ञ में भाग लेने के लिए तहे दिल से भारत के लोगों को सलाम करता हूं।

narendra-modi-

लिखा कि सरकार के इस फैसले से किसानों, व्यवसायियों, मजदूरों के लिए फायदा होगा, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

पीएम ने लिखा है कि 'मैं हमेशा से कहता हूं कि सरकार के कदम से दिक्कत होगी लेकिन थोड़े समय की इस दिक्कत से हमें दीर्घकाल का फायदा होगा।'

नहीं रुकेगा विकास

लिखा है कि अब भारत के गावों का विकास भ्रष्टाचार और कालेधन की वजह से रुकेगा नहीं। पीएम ने लिखा है कि इस हमारे पास आर्थिक लेनदेन में नई से नई तकनीक शामिल करने का मौका है। साथ ही यह ऐतिहासिक अवसर भी है कि हम कैशलेस इकॉनमी को अपनाएं।

लिखा है कि मेरे युवा मित्रों, आप उस बदलाव के प्रतिनिधि जो भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगा साथ ही ज्यादा से ज्यादा कैशलेस लेनदेन की ओर अग्रसर करेगा।

पीएम ने लिखा है कि हमें सबके साथ मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत काले धन को हरा दे। इससे गरीब, नव-मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग और भविष्य की पीढ़ियों को लाभ मिलेगा।

विपक्ष ने मनाया था काला दिवस

इससे पहले बहस्पतिवार को कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने विमुद्रीकरण के फैसले के खिलाफ काला दिवस मनाया था।

इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि लोकसभा में अगर मुझे बोलने दिया जाए तो मैं सब बता दूंगा कि पेटीएम कैसे 'पे टू मोदी' होता है।

पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा था कि पीएम मोदी भाग रहे हैं, अगर वो सदन में चर्चा के लिए आते हैं, तो हम उन्हें भागने नहीं देंगे।

राहुल ने कहा था कि पीएम का कथन बदल रहा है। विमुद्रीकरण की शुरूआत कालेधन के खिलाफ बताया था, फिर आतंकवाद के खिलाफ, फिर जाली के करेंसी के खिलाफ बताया और अब कैशलेस इकॉनमी की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+