इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें किया नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन। बता दें कि इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 में हुआ था। इंदिरा गांधी देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। सबसे पहले इंदिरा गांधी जनवरी 1966 में देश की प्रधानमंत्री बनीं और मार्च 1977 तक वह पीएम की कुर्सी पर रहीं। इसके बाद जनवरी 1980को वह एक बार फिर से देश की पीएम बनी, लेकिन इसी दौरान अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। इंदिरा गांधी देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।

modi

Recommended Video

    Indira Gandhi Birth Anniversary: Indira Gandhi की जयंती पर Rahul ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी

    अपने पिता और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पीएम कार्यकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने बतौर सहायक अपने पिता के साथ अहम भूमिका निभाई और कई विदेशी दौरों पर वह नेहरू के साथ गईं। 1959 में इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया। जवाहर लाल नेहरू की 1964 में मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी राज्यसभा की सदस्य नियुक्त हुईं और लाल बहादुर शास्त्री की कैबिनेट का हिस्सा बनीं। इस दौरान वह दूरसंचार मंत्री बनीं। लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा गांधी ने पार्टी के आंतरिक चुनाव में मोरारजी देसाई को हराकर पार्टी की कमान संभाली और देश की प्रधानमंत्री बनीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+