पीएम मोदी और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को जान से मारने की धमकी

पणजी। एक अज्ञात पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को जान से मारने की धमकी दी गयी है। यह धमकी आईएसआईएस के नाम से पीएम और रक्षामंत्री को दी गयी है।

Prime minister Narendra Modi and Manohar Parrikar threatened to kill by ISIS

गोवा पुलिस ने इस पत्र को सबी पुलिस स्टेशन पर भेज दी है और इस मामले की जांच एटीएस को दे दी गयी है। यह धमकी भरा पोस्टकार्ड राज्य सचिवालय को प्राप्त हुआ था जिसके बाद सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गयी।

जिस लेटर पोस्ट में धमकी दी गयी उसके नीचे आईएसआईएस लिखा था। पत्र में देश में गोमांस पर बैन का विरोध किया गया है। इस पत्र के मिलने के बाद एजेंसियों ने इस पत्र को गंभीरता से लिया है और अलर्ट रहने को कहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ऑडियो के जरिए आईएस ने धमकी दी थी। भारत में सोशल मीडिया के जरिए बढ़ रही आईएस की गतिविधियों पर एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसिया नजर बनाये हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+