भारत पहुंचे नरेंद्र मोदी, अब ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के स्वागत को तैयार
नई दिल्ली। अपनी पांच दिन की सफल जापान यात्रा के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत पहुंच चुके हैं। वह दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंचें। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की इस पहली जापान यात्रा को विशेषज्ञों ने काफी सराहा है।

गौरतलब है कि जापान ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी राशि यानी 35 अरब डॉलर को निवेश करने का भरोसा भारत को दिया है। हालांकि परमाणु डील का साइन न हो पाना निराशा का विषय बना हुआ है।
जिस रकम का वादा जापान ने भारत में निवेश के लिए किया है उससे भारत के बुनियादी ढांचे में सुधार आने और देश में साफ-सफाई बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा मोदी ने जापानी निवेशकों को आकर्षित करने में भी कोई कसर छोड़ी।
मंगलवाल को उन्होंने जापान के निवेशकों से कहा कि भारत आइए और अपनी किस्मत आजमाइए। भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में दिए गए भोज में मोदी ने कहा, 'यह यात्रा काफी सफल रही।'
उन्होंने कहा कि अब तक लाखों-करोड़ों या अरबों की बात होती थी। लेकिन कभी भी खरबों की बात नहीं हुई। वहीं इस यात्रा के बाद अब मोदी ऑस्ट्रेलियाई पीएम टोनी एबॉट से मुलाकात को बेकरार हैं। टोनी बुधवार को भारत आ रहे है।
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया, भारत के साथ परमाणु डील को मंजूरी दे सकता है। यह डील पिछले कई वर्षों से अटकी हुई हैं। आपको बता दें जिस समय नरेंद्र मोदी को लोकसभा में विशाल जीत हासिल हुई थी, टोनी सबसे पहले शख्स थे जिन्होंने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी थी।












Click it and Unblock the Notifications