'कांग्रेस बुरी तरह हुई बेनकाब', पीएम मोदी ने किया मल्लिकार्जुन खड़गे पर प्रहार

PM Modi Attack On Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के "वित्तीय रूप से संभव" बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी को यह एहसास हो रहा है कि झूठे वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या असंभव है। वे लगातार प्रचार कर लोगों से वादे करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वे कभी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे।"

modi 600 jpg

कांग्रेस पार्टी इस बात को भली-भांति समझ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है लेकिन उन्हें सही ढंग से लागू करना कठिन या असंभव है। अभियान दर अभियान वे लोगों से ऐसे वादे करते हैं, जिन्हें वे भी जानते हैं कि वे कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। अब, वे लोगों के सामने बुरी तरह बेनकाब हो गये हैं!

कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाल स्थिति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन वाले राज्यों-हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना-की विकास गति और राजकोषीय स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने कहा, "इन राज्यों की तथाकथित गारंटी अधूरी रह गई है, जो वहां के लोगों के लिए एक भयानक धोखा है।"

ऐसी राजनीति के शिकार गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं, जिन्हें न केवल इन वादों के लाभ से वंचित किया जाता है, बल्कि उन्हें अपनी मौजूदा योजनाएं भी कमजोर नजर आती हैं।

मोदी ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास के बजाय अपनी अंदरूनी राजनीति और लूट में व्यस्त है। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, और तेलंगाना में किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं।"

उन्होंने चेतावनी दी कि "देश की जनता को झूठे वादों की कांग्रेस प्रायोजित संस्कृति से सावधान रहना होगा!" मोदी ने हरियाणा के लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के झूठ को नकारते हुए स्थिर सरकार को प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लोग विकास और प्रगति चाहते हैं, पुरानी राजनीति नहीं।

यह भी पढ़ें Jammu Kashmir: नगरोटा विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन, फोटो शेयर करके भावुक हुए PM मोदी और CM उमर अब्दुल्ला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+