Good News: 28 अगस्त को लागू हो रही PM मोदी की जन धन योजना
नई दिल्ली। पीएम के 'सुपर मॉडल' में से योजनाएं ना सिर्फ लगातार पैदा हो रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी वक्त से पूरा होता नज़र अा रहा है। 15 अगस्त को ही तो लालकिले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने महात्वाकांक्षी जन धन योजना का ऐलान किया था।

अब जानकारी मिली है कि 28 अगस्त से ये योजना देश में लागू भी हो जाएगी। जन धन योजना को लागू करने के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है व इसकी तैयारी में अफसर-विशेषज्ञ जुट गए हैं।
पढ़ें- पीएम मोदी से नाराज़गी
पीएम मोदी खुद इस योजना का उद्घाटन करेंगे और मोदी सरकार के 44 मंत्री देश में 44 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ इस योजना को लागू करेंगे। नई सरकार के तमाम मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
योजना की शक्ल-
भारत में जिन लोगों के पास अबतक बैंक अकाउंट नहीं है, जन धन योजना के तहत उन सभी का बैंक अकाउंट खुलेगा। अकाउंट खुलते ही योजना के तहत खाता धारकों को 1 लाख के बीमा की सुविधा मिलेगी।
इस योजना को सफलतापूर्वक लाने के लिए सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों में से 6 लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। इसमें स्मृति ईरानी, अनंत कुमार से लेकर मुख्तार अब्बास नकवी जैसे नेताओं को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications