मोदी ने तेलंगाना को स्थापना दिवस की बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की पहली वर्षगांठ पर बधाई दी। तेलंगाना का गठन दो जून 2014 को देश के 29वें राज्य के रूप में हुआ था। इससे पहले तेलंगाना के 10 जिले आंध्र प्रदेश का हिस्सा थे।

मोदी ने बधाई संदेश में कहा, "तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। राज्य के विकास और प्रगति के पथ में आगे बढ़ने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"
मोदी ने इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा, "आंध्र प्रदेश के मेरे भाई-बहनों को भी इस मेहनतकश राज्य की तरक्की के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।"












Click it and Unblock the Notifications