सीजफायर पर बोले पीएम जल्द सब ठीक हो जाएगा

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी सीजफायर उल्लंघन पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। सीजफायर पर चुप्पी के चलते हर तरफ से प्रधानमंत्री पर निशाना साधा जा रहा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

narendra modi

वहीं पाकिस्तान की ओर से जारी बमबारी के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। गृहमंत्री ने सेना से मुंहतोड़ जवाब देने के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि सोमवार और मंगलवार तड़के अक्‍टूबर में 17वीं बार संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए पाक रेंजरों ने जम्मू कश्मीर के जम्मू और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगीं 40 चौकियों और आसपास के 25 इलाकों पर मोर्टार दागे तथा गोलीबारी की जिससे नौ लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान द्वारा किए गए संघषर्विराम उल्लंघन का बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और कुछ इलाकों में अभी भी दोनों पक्षों में गोलीबारी जारी है। गोलीबारी में जम्मू तथा सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगने वाले अरनिया, आर एस पुरा, कानाचक तथा परगवाल सब सेक्टरों को निशाना बनाया गया है।

जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट अजीत कुमार साहू ने बताया कि कल रात से जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आर एस पुरा, परगवाल, गंजानसू और कानाचक पट्टी में 20 से 25 सीमावर्ती इलाकों पर मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी की गई। अब तक करीब 1,000 से अधिक लोगों को शिविरों में ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+