Covaxin और कोविशील्ड के दाम हुए कम, अब निजी अस्पतालों में 225 रुपए में लगेगी एक डोज
नई दिल्ली, 9 मार्च। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) बनाने वाली कंपनियों ने वैक्सीन की दामों में भारी कमी की है। भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कोवैक्सीन (Covaxin) के दामों में 81 फीसदी कटौती कर दी है। वहीं सीरम इंटीट्यूट (Serum Institute of India) ने कोविशील्ड (Covishield) के दाम 62 प्रतिशत घटा दिए हैं। वैक्सीन निर्माता दोनों कंपनियों के प्रमुख की ओर से इस बात कि पुष्टि की गई है।
Recommended Video

भारत बायोटेक की एमडी सुचित्रा इला और सीरम इंटीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कोरोना वैक्सीन की नई दरों के बारे में बताया है। उन्होने कहा है कि कोरोना वैक्सीन के दामों संशोधन किया गया है। भारत बायोटेक की एमडी सुचित्रा इला की ओर से कहा गया कि पहले कोवैक्सीन के दाम 1200 रुपए थे लेकिन भारत में अब इसका दाम संशोधित करते हुए 225 रुपए कर दिया गया है।
वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। इससे पहले कोविशील्ड के दाम 600 रुपये थे।
वैक्सीन की दरों में कटौती के बाद कोविशील्ड की कीमतों में काफी कमी आएगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ ने बताया कि केंद्र सरकार साथ चर्चा के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने यह निर्णय लिया है। नई दरें निजी अस्पतालों को लिए लागू होंगी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला इसकी पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications