महंगाई का हाई वोल्टेज करंट, सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े

pricehike
नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही जनता को एक नया झटका लगा है। सरकार ने सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे लोगों के घर का बजट फिर से बिगड़ जाएगा। गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 35 पैसे और पीएनजी की कीमत में एक रुपये दस पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है।

यह भी पढ़़ें- पत‍ि ने मांगा सेक्स, मिली मौत

गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी पर लोगों ने नाराजगी जताई और इसे आम लोगों की दुश्वारी बढ़ाने वाला निर्णय बताया है। कई उपभोक्ताओं ने इसे केंद्र सरकार के अख‍ि‍री दिनों की तबाही बताया।

पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने से परेशान लोग सीएनजी वाली गाड़ी चला रहे हैं। लेकिन अब इसकी भी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को अब गाड़ियों में सफर करने से पहले सोचना पड़ेगा। अभी सप्ताह भर पहले ही पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+