कमल पर ऐसे बटन दबाओ कि इटली तक करंट लगे: अमित शाह

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान पर निकले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने टोहाना में चुनावी रैली को संबोधित किया। सभा के संबोधन के दौरान शाह के निशाने पर कांग्रेस रही।

amit shah

शाह ने कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर इस बार आपने गलती की तो आपकी जमीन कौड़ियों के दाम फिर दिल्ली में बिकेगी और इनके दामादों के पेट भरेंगे। लोगों से अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि कमल का बटन ऐसे दबाइए कि बटन यहां दबे और करंट इटली में जाकर लगे।

अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि देश को 10 साल बाद बोलने वाला पीएम मिला है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आपके यहां भी ऐसा कोई बैठा है। जब तक गांधी परिवार का इशारा न मिले बोल नहीं पाता।अमित शाह ने कहा कि 10 साल में पहली बार पेट्रोल के पैसे कम हुए हैं। सीमा पर गोलीबारी होती है तो अब दोगुनी गोलीबारी से जवाब दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+