NDA के प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी अपना कैंडिडेट, ये है नाम!

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति चुनाव के दौरान प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस बात की संभवानाएं बढ़ गई हैं कि कांग्रेस और अन्य दल कोई ऐसा प्रत्याशी खड़ा करेंगे जो उनकी काट हो। हालांकि अभी तक विपक्ष ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस,लेफ्ट और डीएमके, कोविंद के दक्षिणपंथी होने के आधार पर उनके खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारेंगे।

NDA के प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी अपना कैंडिडेट, ये है नाम!

संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को बतौर विपक्ष का प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है।

NDA की ओर से नाम घोषित होने से पहले विपक्ष पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर सहमत होता दिख रहा था।

कांग्रेस ने कहा...

NDA के प्रत्याशी पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम अभी इस फैसले पर कोई टिप्पणी करेंगे। अभी कुछ नहीं कहना है।

आजाद ने कहा कि भाजपा के नेता जब हमसे से मिले तो हमसे कहा था कि आम सहमित बनाने के लिए वो सहमति के पहले हमें नाम बताएंगे लेकिन उन्होंने फैसले के बाद बताया।

इसी मसले पर CPIM नेता सीता राम येचुरी ने कहा कि विपक्षी दल 22 तारीख को बैठक करेंगे। आजादी से लेकर अब तक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बिना चुनाव के भारत का राष्ट्रपति चुना गया है।

येचुरी ने कहा कि रामनाथ कोविंद जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा के प्रमुख थे। वो एक राजनीति हुआ ना! ये सीधी-सीधी राजनीतिक टकराव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+