राष्ट्रपति चुनाव में इस चेहरे पर लड़ेगी भाजपा, किसी ने सोचा भी नहीं होगा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को (12 जून) को तीन सदस्यीय समिति बनाई, जिनसे कहा गया है कि वो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के बारे में आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष सहित राजनीतिक दलों के साथ वार्ता करें।

नहीं होगा इस नाम पर विवाद

नहीं होगा इस नाम पर विवाद

माना जा रहा है कि भाजपा की यह कमेटी ऐसा नाम सामने ला सकती है जिस पर विपक्ष भी मान जाएं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा अपने ही सहयोगी दल से एक ऐसा नाम सामने ला सकती है जिस पर फिलहाल कोई विचार नहीं कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा एक ऐसा नाम सामने लाएगी जिस पर ना तो विपक्ष को दिक्कत होगी ना ही अन्य सहयोगी दलों में नाम पर कोई विवाद होगा।

ये है वो नाम!

ये है वो नाम!

सूत्रों के अनुसार भाजपा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर दांव खेल सकती है। सूत्रों का कहना है कि इसके जरिए भाजपा अपने सहयोगी दलों में भी विश्वास पैदा करने में सफल होगी और NCP जैसे दल भी साथ आ सकते हैं। एक NCP नेता ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हमें बादल साहब के बारे में बताया उनका विरोध करना मुश्किल होगा। डीएमके जैसे दल भी इसे चुनौती नहीं देंगे।

कमेटी में हैं तीन लोग

कमेटी में हैं तीन लोग

भाजपा समिति में तीन वरिष्ठ मंत्री- राजनाथ सिंह (गृह) और एम वेंकैया नायडू (शहरी विकास) और अरुण जेटली (वित्त) शामिल हैं। उल्लेखनीय रूप से, नायडू, जिनका नाम कथित तौर पर दो बड़े पदों की रेस में था वो अब पैनल में हैं। इसका अर्थ है कि नायडू को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रूप में खारिज कर दिया गया है।

लेकिन विपक्ष को है संदेह

लेकिन विपक्ष को है संदेह

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर के अनुसार एनसीपी नेता तारिक अनवर ने कहा कि विपक्ष का एक हिस्सा अभी भी इस बात को लेकर संदेहास्पद है कि क्या भाजपा आम सहमति का उम्मीदवार लाएगी? हम यह भी निश्चित नहीं हैं कि भाजपा आरएसएस पृष्ठभूमि वाले किसी का चयन करने के बजाय बादल का चयन करेगी। सरकार के पास सिर्फ 24,000 वोट्स की ही कमी है। अनवर ने कहा कि विपक्ष 24 जून के पहले राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का नाम तय कर लेगा।

कल जारी हो जाएगी अधिसूचना

कल जारी हो जाएगी अधिसूचना

वहीं राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना कल, 14 जून ( बुधवार ) को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की आखिरी तिथि 28 जून 2017 है। साथ ही नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 29 जून 2017 है और नामंकन पत्र को वापस लेने की तिथि 1 जुलाई 2017 है। चुनाव आयोग ने कहा है कि यदि चुनाव आवश्यक हुआ तो 17 जुलाई 2017 को होगा। मतगणना का समय सुबह 10 बजे से 5 बजे तक ही होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना 20 जुलाई (गुरूवार) को संपन्न होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+