राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कराएंगे कोरोना वायरस का टेस्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे के बीच जिस तरह से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुईं थी, उसके बाद उन तमाम लोगों ने इस वायरस का खतरा बढ़ गया है जो लोग इस पार्टी में शामिल हुए थे। दरअसल इस पार्टी में भाजपा सांसंद दुष्यंत कुमार समेत कई नेता शामिल हुए थे, जिनसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद भवन में मुलाकात की थी। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपना कोरोना वायरस का टेस्ट कराने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश के तहत राष्ट्रपति ने खुद का कोरोना वायरस संक्रमण टेस्ट कराने का फैसला लिया है।

Recommended Video

    CoronaVirus : President Ramnath Kovind भी कराएंगे Test, Dushyant Singh से मिले थे | वनइंडिया हिंदी
    कई नेता शामिल हुए थे पार्टी में

    कई नेता शामिल हुए थे पार्टी में

    जानकारी के अनुसार लखनऊ में कनिका तीन पार्टियों में शामिल हुईं। वह ताज होटल भी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। लखनऊ में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के घर पर पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमे कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, आदेश सेठ सहित कई अन्य नेता और गणमान्य शामिल थे। कनिका का सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा है।

    पिता बोले 3-4 पार्टी में गई थी बेटी

    पिता बोले 3-4 पार्टी में गई थी बेटी

    कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने कहा कि कनिका लंदन से वापस आने के बाद 3-4 पार्टी में गई थी, जिसमे तकरीबन 300-400 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका के पिता ने कहा कि उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा। बता दें कि कनिका के परिवार में कुल 6 लोग हैं और सभी का टेस्ट होगा। परिवार के संपर्क में जो भी आया है उनसे भी कनिका के परिवार ने अपील की है कि वह अपना टेस्ट करा लें। वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कनिका के पिता, मां, दादी और घर में काम करने वाले घर पर ही रहें, प्रशासन यहां पर उनके घर और बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रहा है।

    क्या कहना है कनिका का

    क्या कहना है कनिका का


    वहीं जब कनिका कपूर से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ 10-30 लोगों से मिली हैं। कनिका ने कहा कि एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में मैं गई थी, वहां कुछ ही लोग आए थे। कनिका ने आरोप लगाया कि वह एक अस्पताल में हैं, यहां खाने पीने का कुछ नहीं है। यहां डॉक्टर ने मुझे धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने आपके बारे में इंटरनेट पर पढ़ा है कि आप एयरपोर्ट से भागकर आई हैं, हम आपके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेंगे। मैं डरी हुई हूं कि मेरे साथ क्या होगा। आरोप है कि कनिका एयरपोर्ट से छिपकर निकलीं, जिसपर उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि भारत में कोई एयरपोर्ट से छिपकर बाहर आए, मैं आखिर क्यों छिपकर बाहर आऊंगी। कनिका ने बताया कि एयरपोर्ट पर मेरा पूरा चेकअप हुआ, मैंने पूरा फॉर्म भरकर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+