National Voters Day: राष्ट्रपति बोले- कोरोना के बीच चुनाव कराना हमारे लोकतंत्र की एक बड़ी उपलब्धि
नई दिल्ली। 11th National Voters Day राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के बावजूद भी बिहार और जम्मू और कश्मीर में चुनाव के सफल आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग की तारीफ की है। 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्चुअल तरीके से एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रथाओं के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग के वेब रेडियो 'हैलो वोटर्स' को भी लॉन्च किया।
Recommended Video

हमें वोट देने का बहुमूल्य अधिकार मिला है- राष्ट्रपति
इस कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मैं देशवासियों को याद दिलाना चाहता हूं कि हमें वोट देने का बहुमूल्य अधिकार मिला है और हमें हमेशा इसका सम्मान करना चाहिए। वोट देने का कोई सर अधिकार नहीं है। दुनिया भर के लोगों ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है। स्वतंत्रता के बाद से, हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को योग्यता, धर्म, नस्ल, जाति के आधार पर बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार दिए हैं। इसके लिए हम अपने संविधान के निर्माताओं के ऋणी हैं।
बाबा साहेब ने भी वोट देने के अधिकार को सर्वोपरी माना- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने भी वोट देने के अधिकार को सर्वोपरी माना है, इसलिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है, विशेषकर हमारे युवाओं को, जिन्हें पहली बार मतदान करने का अधिकार मिलता है, अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications