राष्ट्रपति ने शिवसेना के सांसद का केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा किया स्वीकार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच चल रही तनातनी के बाद शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने केंद्र सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि अरविंद सावंत एनडीए सरकार में मंत्री थे। वह भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री थे। अरविंद सावंत के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को उनके इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

shivsena

बता दें कि शिवसेना को महाराष्ट्र में सरकार बनाने का राज्यपाल ने न्योता दिया था। जिसके बाद एनसीपी ने शिवसेना के सामने शर्त रखी थी कि अगर शिवेसना केंद्र सरकार में अपने मंत्री पद को वापस लेकर भाजपा के साथ संबंध खत्म करे और हमसे समर्थन मांगे तो हम इसपर विचार कर सकते हैं। जिसके बाद शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन जिस तरह से आखिरी समय में शिवसेना को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं मिला और केंद्र में मंत्री पद गया, उसके बाद शिवसेना को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। यहां चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए गए थे, जिसमे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी और उसे 105 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि शिवसेना को 56 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एनसीपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस 44 सीटें जीतकर चौथे पायदान पर रही। सोमवार को एनसीपी कोर कमेटी की बैठक दिनभर चलती रही। लेकिन शाम को कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देने से हाथ पीछे खींच लिए जिसके बाद एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया गया। सोमवार को एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हम प्रदेश में वैकल्पिक सरकार बनाना चाहते हैं, इसके लिए हमारी बैठक चल रही है। हम अपने सहयोगी कांग्रेस के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+