वैष्णो देवी दर्शन करने पहुंचे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्यपाल एनएन वोहरा ने की अगुवाई
कटरा। पीएम मोदी ने जापान यात्रा में जहां सियासी-सामाजिक नीतियों की भरपाई की है वहीं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जम्मू जाकर मां वैष्णों के चरणों में सिर झुकाया है। महामहिम प्रणब मुखर्जी ने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उन्होंने यहां दूसरे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

वैष्णो माता के मंदिर में राष्ट्रपति की मौजूदगी के बावजूद दर्शन के लिए श्रद्धालुओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा राष्ट्रपति के साथ थे।
गौरतलब है कि वोहरा, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। हर साल एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु वैष्णों मंदिर में माता के दर्शन करने आते हैं। दर्शन से पहले मुखर्जी सेना हेलीकॉप्टर से मंगलवार दोपहर कटरा के नवनिर्मित पंक्षी हेलीपैड का दौरा किया।
पढ़ें- सौ दिन की समीक्षा
इस बार वह छह बैटरी कारों के काफिले के साथ कटरा में 'श्रीधर भवन लिफ्ट' का उद्घाटन करने के लिए यात्रा भवन पहुंचे। इसकी मदद से वृद्ध श्रद्धालु लिफ्ट से मंदिर की 127 सीढ़ियां चढ़े बिना ही मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
जम्मू एवं कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को राष्ट्रपति ने जम्मू विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था।
वोहरा ने राष्ट्रपति से राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की। इसी के साथ राष्ट्रपति मुखर्जी की यह यात्रा कई पहलुओं में सफल रही।












Click it and Unblock the Notifications