President Murmu Protocol Row: विवाद पर कंगना रनौत भड़कीं, बताया देश और संविधान का अपमान
President Murmu Protocol Row: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। कुछ ही दिनों में प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले यह विवाद गहराता जा रहा है। पीएम मोदी भी इसे संविधान और देश का अपमान बता चुके हैं, जबकि सीएम ममता बनर्जी ने दौरे की जानकारी नहीं होने की बात कही थी। बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोला है।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। कंगना रनौत ने कहा कि जो कुछ पश्चिम बंगाल में हुआ, वह पाप और अपराध के समान है। उन्होंने कहा कि यह केवल राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि संविधान और पूरे देश का अपमान है।

President Murmu Protocol Row: राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर सियासी संग्राम
हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इसका संज्ञान लिया जाएगा और निश्चित रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल, हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान स्वागत से जुड़े प्रोटोकॉल के पालन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। परंपरा के तौर पर राष्ट्रपति के स्वागत मुख्यमंत्री करते हैं। सीएम की अनुपस्थिति में कैबिनेट मंत्री ऐसा करते हैं।
Kangana Ranaut ने की कार्रवाई की मांग
इस मुद्दे को लेकर पहले ही भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी टकराव बढ़ चुका है। भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा से जोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों को राजनीतिक बताया गया है। कंगना रनौत ने इसे देश और संविधान का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार और भाजपा के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कुछ ही दिनों में राज्य में चुनाव होने वाले हैं और यह मुद्दा सियासी संग्राम की वजह बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications