राष्ट्रपति कोविंद ने मध्य प्रदेश, मद्रास समेत इन हाई कोर्ट में की 17 न्यायाधीशों नियुक्ति

नई दिल्ली, 10 फरवरी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश, मद्रास, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालयों में 17 न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी को मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। बता दें कि गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. इसमें सभी जजों के नाम और उनके पदों का जिक्र है।

President Kovind appointed 17 judges in these High Courts including Madhya Pradesh, Madras

बता दें कि 29 जनवरी 2022 को हुई अपनी बैठक में कई वकीलों को जज के रूप में प्रमोशन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद आज यानी गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन नियुक्तियों को मंदूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने मध्‍य प्रदेश में वकीलों के बीच से मनिंदर सिंह भट्टी, डीडी बंसल और मिलिंद रमेश फड़के के नाम पर न्यायाधीशों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए मुहर लगाई। इसी तरह ओडिशा हाई कोर्ट में चार वकीलों को जज बनाने की सिफारिश की गई थी।

यह भी पढ़ें: दावा- कोरोना के खिलाफ 'अमृत' है वैक्सीन, इन प्राकृतिक आपदाओं से मौत का खतरा कहीं ज्यादा

ओडिशा हाई कोर्ट के लिए वी नरसिंह, संजय कुमार मिश्रा, ब्रज प्रसन्न सत्पथी और रमण मुरारी के नामों की सिफारिश की गई थी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से वकीलों में कोनाकांती श्रीन‍िवासन रेड्डी, गन्‍नमारेनी रामकृष्‍णा प्रसाद, तारलदा राजशेखर राव, सत्ती सुबा रेड्डी, र‍वि चीमलापति और वेदीबोयाना सुजाता के नामों की सिफारिश की गई थी। वहीं, तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीब बनर्जी को मेघालय हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने के बाद जस्टिस भंडारी को कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया था। राजस्थान में जन्मे चीफ जस्टिस भंडारी ने 2007 से राज्य के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम किया, उन्हें 2019 में इलाहाबाद हाई कोर्ट और फिर मद्रास हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। इससे पहले पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश में 14 वकीलों को जजों के रूप में नियुक्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+