राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रचेंगी एक और कीर्तिमान, 8 अप्रैल को Sukhoi 30 MKI में भरेंगी उड़ान

President Droupadi Murmu सुखोई विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले प्रतिमा देवी सिंह पाटिल ने भी इस विमान में उड़ान भरी थी।

President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक नया कीर्तिमान रचने जा रही हैं, जहां वो शनिवार को भारतीय वायुसेना के सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी। ये उड़ान तेजपुर वायुसेना स्टेशन से होगी, जिसे पूर्वोत्तर के लिहाज से काफी अहम माना जाता है।

मामले में वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काजीरंगा हाथी उत्सव में भाग लेने के लिए 6 अप्रैल को असम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। इसके बाद 8 अप्रैल को वो तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी। जिसके लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

प्रतिभा पाटिल ने भी भरी थी उड़ान
नवंबर 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भी ये कीर्तिमान रचा था। उस दौरान उन्होंने पुणे के लोहगांव एयरफोर्स बेस से सुखोई विमान में उड़ान भरी थी। उनसे पहले एपीजे अब्दुल कलाम ने सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 में पूरे 30 मिनट तक उड़ान भरी थी।

असम में स्वागत की जोरदार तैयारी
वहीं राष्ट्रपति के स्वागत के लिए असम पूरी तरह से तैयार है। मामले में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा- "असम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की मेजबानी के लिए उत्सुक है, जो 6 अप्रैल से शुरू होने वाली दो दिवसीय यात्रा पर होंगी"। उन्होंने इसकी तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक भी की।

क्या है सुखोई की खासियत?
इस विमान को 4.5 जनरेशन का लड़ाकू विमान माना जाता है। भारत ने कुल 272 विमान खरीदे थे, जिसमें से कई क्रैश भी हो चुके हैं। ये विमान लीयुल्का एल-31एफपी आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन से लैस है, जो उसे 123 किलोन्यूटन की ताकत देता है। इस विमान की अधिकतम गति 2120 किलोमीटर प्रतिघंटा है, जबकि ज्यादा ऊंचाई पर रेंज 3000 किलोमीटर है। वहीं अगर बीच रास्ते में ईंधन भर दिया जाए तो सुखोई-30MKI 8000 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है।

ब्रह्मोस का हो चुका है परिक्षण
सुखोई में 30mm की एक ग्रिजेव-शिपुनोव ऑटोकैनन लगी है, जो सिर्फ 1 मिनट में 150 राउंड फायर करती है। इसके अलावा वायुसेना इससे ब्रह्मोस का भी परिक्षण कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+