राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी करेंगे बधाई संदेश: सूत्र
New Parliament House Inauguration: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी करेंगे।

New Parliament House Inauguration: नए संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी कर सकते हैं।
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 28 मई को नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद भाषण दे सकते हैं। सूत्रों ने ये भी जानकारी दी थी कि दोनों सदनों के सांसदों को डिजिटल और फिजिकल दोनों तरह से समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है। समारोह रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे शुरू होगा। यह करीब दो घंटे तक चलेगा।
सूत्रों ने बताया कि भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति उद्घाटन के दिन बधाई संदेश देंगे। यह ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन करने पर सवाल उठाया है। उद्घाटन समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष और पीएम मोदी भाषण दे सकते हैं। संसद के सभी सदस्य लोकसभा कक्ष में बैठेंगे। नए संसद भवन में 800 से अधिक लोग बैठ सकते हैं।
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी ने इसको लेकर मोदी सरकार को घेरा है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस के हमले पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार के मुखिया संसद का उद्घाटन कर सकते हैं, तो हमारी सरकार के प्रमुख क्यों नहीं कर सकते। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कुछ लोगों को राजनीतिक रोटियां सेकने की आदत पड़ गई हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास में कुछ ऐसे मौके आते हैं जब हम सबको इकट्ठा होकर किसी चीज को मनाना चाहिए। इसी प्रकार संसद भी एक उत्सव मनाने का मौका है। अगस्त 1975 में तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संसद एनेक्सी का उद्घाटन किया था। 1987 में तात्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। अगर कांग्रेस सरकार के मुखिया संसद का उद्घाटन कर सकते हैं, तो हमारी सरकार के प्रमुख (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
यह भी पढ़ें- नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी TMC, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल












Click it and Unblock the Notifications