Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित, देखें लिस्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह- II में पद्म पुरस्कार 2023 प्रदान किया।

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में देश के सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कार से हस्तियों को सम्मानित किया। नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 में पद्म पुरस्कार विजेताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे।
जानिए किन-किन को मिला पद्म पुरस्कार
- दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया।
- सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
- आचार्य डॉ. सुकामा देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- प्रेमजीत बारिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- हेमंत चौहान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- 'नाटू नाटू' गाने की रचना करने वाले संगीतकार एमएम कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- डॉ. राधाचरण गुप्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मौहम्मद हुसैन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- अभिनेत्री रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- प्रोफेसर सी.ए. ऐसक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- डॉ. जानुम सिंह सोय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री थौनाओजम चौबा सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया।
- कोरल संगीत की भारत की पहली महिला संवाहक कूमी नरीमन वाडिया को पद्म श्री से सम्मानित किया।
आपको बता दें कि पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो कि विभिन्न क्षेत्रों और कला, सामाजिक कार्य, जनसेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यपार और उद्योग, औषध, साहित्य और शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवा जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए तीन श्रेणियों-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के रूप में दिए जाते हैं।
इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं। इससे पहले 23 मार्च को भी नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications