Gallantry Awards 2023: 76 जवानों को वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
Gallantry Awards: 77वें स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया। साथ ही सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
इनमें 4 कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), 5 मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, 5 बार टू सेना पदक (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायु सेना पदक(वीरता) शामिल हैं।

केंद्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ) को स्वतंत्रता दिवस पर 33 वीरता पदक मिले, जिसमें जम्मू और कश्मीर में किए गए पांच ऑपरेशनों में वीरता के लिए 20 पदक शामिल हैं।
जबकि नक्सली उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में चार ऑपरेशनों में वीरता प्रदर्शित करने वाले बहादुरों को 13 पदक प्रदान किए गए। दो बहादुरों को वीरता के लिए पुलिस पदक (मरणोपरांत) से भी सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा 21 आर्मी डॉग यूनी से भारतीय सेना के डॉग मधु को मरणोपरांत स्वतंत्रता दिवस पर मेंशन इन डिस्पैच वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्र को राष्ट्रपति का संबोधन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहा कि मैं सभी देशवासियों से आग्रह करती हूं कि वे महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें। मैं चाहूंगी कि हमारी बहनें और बेटियाँ साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications