अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का भाजपा पर वार, कहा-राम मंदिर के पक्ष में नहीं मोदी सरकार, 2019 में भुगतना पड़ेगा परिणाम
नई दिल्ली। कुंभ मेले में भी अयोध्या राम मंदिर का मुद्दा गरमाया हुआ है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि कुंभ मेले की समाप्ति के बाद हमने फैसला किया है कि सभी संत अयोध्या में एकजुट होंगे और राम मंदिर निर्माण शुरू होगा। गिरी ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में बीजेपी दिलचस्पी नहीं ले रही है, क्योंकि वो इस मुद्दे को चुनाव के लिए जिंदा रखना चाहती है। महंत नरेंद्र गिरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विहिप की धर्म संसद में अखाड़ा परिषद को कोई आमंत्रण नहीं मिला है।

गिरी ने कहा धर्म संसद में भी राम मंदिर मुद्दे को लेकर कोई समाधान नहीं निकलने वाला है। उन्होंने कहा कि ये संसद हर साल होती है। इसलिए अखाड़ा परिषद जल्द एक बैठक कर कुंभ मेले के बाद एक लाख नागा साधुओं के साथ अयोध्या कूच करेगा। महंत गिरी ने कहा कि सभी संत जिसमें नागा सन्यासी और दूसरे साधु-संत एक महीने तक अयोध्या में राम मंदिर को लेकर डेरा डाले रहेंगे। जिसके बाद मंदिर का निर्माण भी शुरू होगा।
29 जनवरी से शुरू होगी सुनवाई
हालांकि आपको बता दें कि अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। गुरुवार को सुनवाई एक बार फिर 29 जनवरी तक के लिए टल गई है। 29 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच इस मामले को सुनेगी। क्योंकि इससे पहले पांच जजों के संविधान पीठ में से जस्टिस ललित ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जिसके बाद मामले की सुनवाई 29 जनवरी तक के टाल दी गई है।
यह भी पढ़ें- Video: जान की भीख मांगते रहे डीएसपी, उग्र भीड़ ने किया अधमरा, छोड़कर भागे अंगरक्षक












Click it and Unblock the Notifications