Premanand Maharaj Health Condition Today: क्या हॉस्पिटल में एडमिट हैं प्रेमानंद महाराज? संत ने खुद किया खुलासा
Premanand Maharaj Health Condition Today: वृंदावन के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो ने भारी हलचल मचा रखी है। अपनी अस्वस्थता के चलते महाराज जी ने पिछले 5 दिनों से अपनी दैनिक पदयात्रा नहीं की है।
इसी बीच, एक वायरल वीडियो में उन्हें कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती पूरे शरीर पर सूजन और हाथों पर पट्टियों के साथ दिखाया गया। भक्तों के बीच चिंता बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब स्वयं महाराज जी ने इस अफवाह पर पूर्णविराम लगा दिया है। जब एक भक्त ने उनसे सीधे यह सवाल पूछा, तो महाराज जी का जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

प्रेमानंद महाराज ने दिया जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को हुई एकांतिक वार्तालाप के दौरान, एक भक्त ने महाराज जी से सीधे पूछा कि सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो चल रहा है, जिस पर उन्होंने बेबाक खुलासा किया। प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया, 'देखिए, तीन दिन से हम भी बड़े जोरों से एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। एकांतिक भी तो देख लेना चाहिए।'
उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, 'हमें लगता है कि ये मोबाइल ही झूठ बोलवाता है। अब पता ही नहीं चलता कि झूठ-सच क्या है।' उन्होंने आगे कलियुग के प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झूठ बहुत ज्यादा चलता है और यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि आदमी सत्य कब बोलता है, क्योंकि जहां सत्य पर विश्वास है, वहां भी झूठ का प्रवेश हो रहा है। इसलिए, उन्होंने सभी लोगों को इस तरह के झूठ से बचने और सत्य का अनुसरण करने की सलाह दी।
वृंदावन के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए भक्त घंटों इंतजार करते हैं। उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत के बावजूद भक्तों को एक दिल छू लेने वाला संदेश भेजा है। गंभीर किडनी रोग और रोजाना की डायलिसिस के चलते उनकी नियमित पदयात्रा भले ही रुक गई हो, लेकिन महाराज ने अपनी मुस्कुराहट और आत्मविश्वास से लाखों शिष्यों का हौसला बढ़ाया है।
Premanand Maharaj: भक्तों को महाराज की पदयात्रा का इंतजार
दैनिक दिनचर्या पर असर: महाराज प्रतिदिन रात लगभग 2 बजे श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर रमण रेती स्थित काली कुंज आश्रम पहुंचते थे, जहां हजारों भक्त उनके दर्शन के लिए एकत्र होते थे। पदयात्रा स्थगित होने से यह सिलसिला फिलहाल रुक गया है।
अब 'रोजाना' हो रही डायलिसिस
संत प्रेमानंद महाराज पिछले लंबे समय से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) नामक आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं। यह बीमारी उन्हें वर्ष 2006 से है, जिसमें उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं।
- डायलिसिस की अनिवार्यता: पहले महाराज सप्ताह में पांच दिन डायलिसिस कराते थे, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनका डायलिसिस रोजाना किया जा रहा है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति की गंभीरता का पता चलता है।
- आश्रम में ही इलाज: महाराज अपने निवास स्थान श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी के एक फ्लैट में रहते हैं, जबकि दूसरे फ्लैट में डायलिसिस के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। छह डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में जुटी है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के एक हृदय रोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
किडनी दान करने का प्रस्ताव
प्रेमानंद महाराज के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें किडनी दान करने का प्रस्ताव दिया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पिछले महीने महाराज से मुलाकात के दौरान उन्हें किडनी दान करने की इच्छा जताई थी। राज कुंद्रा के अलावा, इटारसी के आरिफ खान चिश्ती और दिनेश फलहारी बाबा (जो श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले के याचिकाकर्ता हैं) ने भी महाराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की है, लेकिन महाराज ने इसे अस्वीकार कर दिया है।
Who is Premanand Maharaj: कौन हैं संत प्रेमानंद महाराज?
प्रेमानंद महाराज का जन्म कानपुर के आकरी गांव में अनिरुद्ध कुमार पांडे के रूप में हुआ था। वह महज 13 वर्ष की आयु में घर छोड़कर अध्यात्म के मार्ग पर निकल पड़े थे।
- शिक्षा और साधना: उन्होंने काशी में गुरु गौरी शरण जी महाराज के सान्निध्य में लगभग 15 महीने तक साधना की।
- वृंदावन में निवास: बीमारी के बावजूद, वह वृंदावन आकर पूरी तरह से राधा नाम जप में लीन हो गए। वह अपनी दोनों खराब हो चुकी किडनियों को भी 'कृष्णा' और 'राधा' नाम से पुकारते हैं।












Click it and Unblock the Notifications