'मैं उसकी बातें करना कैसे छोड़ दूं...', प्रेम को लेकर ये क्या बोल गईं कथावाचक जया किशोरी? देखें Video

Jaya Kishori on Love: मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी देश का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। मोहक छवि और कर्णप्रिय भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली जया किशोरी की हर बात लोगों के दिल और दिमाग पर असर करती है।

Jaya Kishori

सोशल मीडिया पर भी उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें बहुतायत में यूट्यूब पर सुनते हैं। वैसे तो उनके अक्सर कई वीडियो और रील सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रेम के बारे में बात कर रही हैं।

इस वीडियो में भगवान कृष्ण की दीवानी जया किशोरी कह रही हैं कि 'प्रेम क्या है? एक प्रेमी को छोड़ सकते हैं उसकी बातें नहीं छोड़ सकते हैं। वो पास नहीं है ये तो सहन कर सकते हैं लेकिन उसकी बात ना करें, ये सहन नहीं कर सकते हैं, अरे उसी पर तो जिंदा हैं।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जया किशोरी का वीडियो

देवी जया किशोरी के इस वीडियो पर भारी संख्या में लोगों ने कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि 'एक कृष्ण दीवानी ही इस प्रेम का सार्थक अर्थ बता सकती है'। तो किसी ने जया किशोरी के लिए लिखा है कि 'आप जैसे ही लोग देश में भटकते युवाओं को पटरी पर ला सकते हैं।'

राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था जया किशोरी का जन्म

13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में जन्मी जया किशोरी से अक्सर लोग प्रेम और शादी को लेकर बातें करते हैं।हाल ही में उन्होंने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी शादी की बात को लेकर खुलासा किया था।

'संत या साध्वी नहीं मैं..जो शादी ना करूं'

उन्होंने कहा था कि 'वो कोई संत या साध्वी नहीं हैं जो शादी नहीं करेंगी, वो विवाह करेंगी लेकिन अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं हैं।'

भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ सकती: जया किशोरी

जया किशोरी ने कहा कि 'अगर वो वैवाहिक जीवन में कदम रखती भी हैं तो भी वो भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने ये भी कहा था कि वो अपने माता-पिता के काफी करीब हैं।'

इसलिए वो चाहती हैं कि 'उनकी शादी कोलकाता में ही हो, जिससे वो अपने मां-बाप के करीब ही रहें लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है और उनकी शादी कहीं बाहर होती है तो उनकी यही शर्त रहेगी कि उनके मां-पिता भी उनके साथ उसी शहर में शिफ्ट हो जाएं।'

जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है

आपको बता दें कि कथावाचक जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है। उन्होंने बीकॉम में स्नातक किया है और साथ में अध्यात्म की शिक्षा ग्रहण की है। गौर ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाली जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है।

जया किशोरी को आधुनिक मीरा बुलाते हैं लोग

भगवान कृष्ण से बेहद लगाव होने की वजह से जया किशोरी को लोग 'आधुनिक मीरा' भी कहते हैं। जया किशोरी की एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम चेतना शर्मा है। गुरु गोविंद राम मिश्रा ने जया शर्मा को 'किशोरी' की उपाधि दी थी।

जया किशोरी की नेटवर्थ करीब पांच करोड़ रुपये

तो वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो जया किशोरी की नेटवर्थ करीब पांच करोड़ रुपये हैं। जिसमें अधिकांश हिस्सा वह समाज कल्याण में खर्च कर देती हैं। उन्हें साल 2021 में 'मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा भी जा चुका है।

यह पढ़ें: Love Story: 'अमान्य शादी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक', बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की है अनसुलझी प्रेमकहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+