Love Story: 'अमान्य शादी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तक', बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की है अनसुलझी प्रेमकहानी
Nusrat Jahan Love Story: देश की लोकप्रिय राजनेताओं की लवस्टोरी की कड़ी में हम आज बात करेंगे एक ऐसी प्रेम कहानी की जिसने डेटिंग से लेकर शादी तक काफी सुर्खियां बटोरीं लेकिन इसका अंत बदनामी के साथ हुआ।

आपने सही समझा यहां बात हो रही है मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां की, जिनकी इश्क की दास्तां में प्रेम के सारे शेड्स हैं, यहां प्रेम, नफरत, बदनामी, धोखा सब कुछ भरपूर मात्रा में कूट-कूट कर भरा है।
8 जनवरी 1990 को कोलकाता शहर में जन्मी नुसरत जहां बंगाली सिनेमा का बेहद ही ग्लैमरस और लोकप्रिय चेहरा हैं। वो साल 2019 में बंगाल की बशीरहाट सीट से जीतकर संसद पहुंची थीं। अपनी शादी को लेकर वो पहले कट्टपंथियों के निशाने पर थीं क्योंकि उन्होंने कोलकाता के मशहूर बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी।
सिंदूर और मंगलसूत्र पहनने पर उंगली उठी थी
वो एक मुस्लिम बंगाली परिवार से आती हैं इसलिए कुछ लोगों को उनकी शादी पर एतराज था, वो उनके सिंदूर और मंगलसूत्र पहनने पर उंगली उठाते थे। लेकिन तब नुसरत जहां हर किसी को मुंह तोड़ जवाब देती थीं क्योंकि वो दावा करती थीं कि वो और निखिल एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं।
शॉपिंग स्टोर पर मिले थे निखिल-नुसरत
दोनों की पहली मुलाकात कोलकाता के एक शॉपिंग स्टोर में हुई थी, जहां एक एड शूट के दौरान दोनों मिले थे,निखिल को वो पहली ही नजर में भा गई थीं, दोनों लोगों का मिलना जुलना शुरू हो गया था और फिर दोनों में मोहब्बत हो गई।
19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में की थी शादी
तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी कर ली , दोनों ने जैन रीति से ब्याह रचाया था। इसके बाद इस कपल ने कोलकाता में शानदार रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी मेहमान बनकर पहुंची थीं।
इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती थीं, नुसरत ने करवाचौथ का व्रत भी निखिल के लिए रखा था। सभी इस कपल को 'मेड फॉर इच अदर' कहते थे लेकिन शादी के डेढ़ साल बाद अचानक से इनके अलवगाव की खबरें आने लग गईं।
2020 में अलग हो गए नुसरत जहां और निखिल जैन
पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ लेकिन 5 नवंबर, 2020 को नुसरत ने अचानक से एक स्टेटमेंट जारी करके कहा कि 'उनका और निखिल का रिश्ता खत्म हो गया है, उनकी शादी अमान्य है।'
हमारी शादी Interfaith Marriage है-नुसरत जहां
उन्होंने अपने बयान में कहा था कि 'तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार मेरी और निखिल की शादी अमान्य है। ये अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच हुई शादी थी, जिसे कि इंडिया में Interfaith Marriage कहते हैं और उसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।'
निखिल जैन ने लगाए थे नुसरत जहां पर कई इल्जाम
इस बयान के सामने आने के बाद नुसरत जहां की पर्सनल लाइफ सियासी गलियारों से लेकर मीडिया चैनल तक सुर्खियां बन गई । नुसरत ने अपने और निखिल के रिश्ते को 'लिवइन' नाम दे दिया था। उधर निखिल जैन ने भी एक लेटर जारी करके बोला था कि 'वो और नुसरत 5 नवंबर 2020 से साथ नहीं हैं, शादी के कुछ महीने के बाद ही नुसरत का रवैया बदल गया, उन्होंने अपना रिश्ता बचाने की हर कोशिश की लेकिन वो असफल हो गए।'
वो बच्चा मेरा नहीं है: निखिल जैन
इस प्रेम कहानी में तब एक बड़ा Twist सामने आया, जब नुसरत जहां के गर्भवती होने की खबर आई। निखिल ने कहा था कि 'उनके और नुसरत के बीच पति-पत्नी का रिश्ता नहीं हैं और उन्हें नहीं पता कि नुसरत मां बनने वाली हैं, वो मेरा बच्चा नहीं है।'
भाजपा राजनेता यश दासगुप्ता के साथ अफेयर!
जिसके बाद नुसरत फिर से विवादों में घिर गई थीं। लेकिन इस दौरान उन्हें पब्लिक इवेंट में एक्टर और भाजपा राजनेता यश दासगुप्ता के साथ देखा जा रहा था, लोगों ने दोनों के रिश्ते पर भी उंगलियां उठाईं लेकिन तब नुसरत और यश दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया।
नुसरत जहां ने बेटे को जन्म दिया
नुसरत ने निखिल जैन पर उनके साथ गलत व्यवहार करने, बिना उनसे पूछे अकाउंट से पैसे निकालने का भी आरोप लगाया था लेकिन निखिल ने सारे आरोपों को गलत बताया था। मीडिया में खबर आई थी कि यश दासगुप्ता की वजह से ही नुसरत और निखिल जैन का रिश्ता टूटा था।
मेरे बेटे का पिता यशदास गुप्ता है: नुसरत जहां
आरोप-प्रत्यारोप और बदनामी की छांव के बीच ही नुसरत जहां ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके जन्म के कुछ महीने बाद नुसरत ने यश संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और कहा कि 'मेरे बच्चे के पिता यश ही है।' आज दोनों अपने परिवार में बहुत खुश हैं। इस अनोखी प्रेम कहानी से जुड़े बहुत सारे सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब लोगों को आज तक नहीं मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications