VIDEO: नहीं मिली एंबुलेंस, गर्भवती महिला को 6KM चादर में ढोना पड़ा
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के कोठावलसा गांव में सड़क संपर्क ना होने के कारण एक गर्भवती महिला को लकड़ी में कपड़ा बांधकर बनाए गए स्ट्रेचर पर केजे पुरम अस्पताल ले जाया गया। महिला के परिजन महिला में गंभीर हालत में 6 किमी तक इस कपड़े के स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि, दो लोगों ने लकड़ी को कंधे पर रखा हुआ है। वहीं 2 महिलाएं दोनो तरफ से चद्दर को पकड़े हुए हैं। कुछ लोग पीछे की तरफ भी दिख रहे हैं। जिस रास्ते से लोग महिला को कंधे पर लेकर जा रहे हैं वह रास्ता भी बहुत खराब नजर आ रहा है। रास्ता कच्चा होने के कारण सड़क में कीचड़-पानी भरा हुआ है। इन्ही के बीच लोग गुजरते हुए महिला को ले जा रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब विशाखापत्तनम से इस तरह की घटना सामने आई है। 2018 में भी विशाखापट्टनम के कोटाउरतला गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला को चादर के स्ट्रेचर में 6 किलोमीटर ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा था। वह भी इसलिए, क्योंकि सड़क खराब होने का हवाला देकर एंबुलेंस भेजे जाने से इनकार कर दिया गया था। इस वीडियो के सामने के बाद टीडीपी सरकार का काफी आलोचना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications